राशिफल

सिंह राशिफल, 16 नवंबर 2022: आपके लिए समय बेहद भाग्यशाली है इसका भरपूर लाभ उठाएं

  • Authored by: दीपक कपूरEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 16, 2022, 12:01 AM IST

Singh Rashifal Today (Leo Horoscope Today), आज का सिंह राशिफल 16 नवंबर 2022: करियर में आने वाली सभी चुनौतियों का आप डटकर सामना कर सकेंगे।

Image

Today Singh Rashifal: आज का सिंह राशिफल

Singh Rashifal Today (Leo Horoscope Today), आज का सिंह राशिफल 16 नवंबर 2022: रिश्तों के प्रति आप हर तरह से समर्पित हैं और इस अच्छाई को बनाए रखने में आपने बहुत यत्न किए हैं। इस प्रयास में आपकी प्रबल इच्छाएं भी नजर आ रही हैं।

क्या करें – अगर आपने अपने मन में किसी भी तरह के दबाव बना रखे हैं तो उन्हें दूर करने की जरूरत पड़ेगी और रोजमर्रा की छुटपुट चुनौतियों को रुकावट न समझकर उन्हें मार्गदर्शन के रूप में देखना होगा। हो सकता है आपको अपने बड़े बुजुर्गों की आलोचना सहनी पड़े।

क्या न करें – काम और कारोबार में किसी भी तरह का उतार-चढ़ाव न आने दें। यह बहुत भाग्यशाली समय है और इसका पूरा फायदा उठा लें और जितना भी लोगों से समर्थन मिल रहा है उसको भी किसी कमी की नजर से न देखें।

सेहत – सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही से बचना होगा क्योंकि मन की परेशानियाँ भी नजर आ रही हैं और बदलते हुए संदर्भ में आने वाले एक महीने में सेहत से जुड़ी चिंताएं भी हो सकती हैं। हो सकता है घर परिवार में किसी अपने की सेहत को लेकर आप चिंतित हों।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि ठीक बनी हुई है और शायद इसी वजह से आप किसी निवेश के बारे में सोच रहे हैं। अगर जमीन ज़्यादाद में निवेश करने का विचार है तो आपका पैसा और आपकी समृद्धि इसमे हर तरह से आपको मदद करती चली जाएगी।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article