राशिफल

कुंभ राशिफल, 16 नवंबर 2022: काम और कारोबार के क्षेत्र में बहुत अच्छा समय

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 16, 2022, 08:57 AM IST

Kumbh Rashifal Today (Aquarius Horoscope Today), आज का कुंभ राशिफल 16 नवंबर 2022: आपको अपने कारोबार में पैसा भी लगाना पड़ सकता है। आपके कामकाज की स्तिथि बेहतर हो रही है। जानिए कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन।

Image

kumbh Rashi

Kumbh Rashifal Today (Aquarius Horoscope Today), आज का कुंभ राशिफल 16 नवंबर 2022: लोगों के समर्थन से आपके कामकाज की स्तिथि बेहतर हो रही है। हालात इस रूप से भी बने हैं की आपका प्रदर्शन भी उसमें बना रहे और आपकी तकदीर भी आपका साथ देती रहे, तो कुल मिलाकर काम और कारोबार के क्षेत्र में बहुत अच्छा समय बनता चला जा रहा है।

क्या करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को बनाए रखना बहुत जरूरी है और उसके लिए आपको अपने कारोबार में पैसा भी लगाना पड़ सकता है। अगर ऐसा कोई विकल्प आपके सामने आए तो आप मन से इस बारे में मनन कर सकते हैं।

क्या न करें – कामकाज से जुड़े जो भी हालात हैं उसमें अपना मन न चुराएं इसलिए अपनी लगन को और अपनी मेहनत को किसी भी वजह से कम न करें। अगर मन में कोई असमंजस है तो उसे बातचीत के माध्यम से या किसी भी तरह से communicate करके दूर कर लें ताकि हालात को संभालने में आपकी ओर से किसी भी तरह की कमी न नजर आए।

खर्चे और नुकसान – खर्चे बने रहना अपने आप में एक परेशानी का कारण होता है पर अगर शुभ खर्चे हों या सूझबूझ से खर्चे की जाएँ तो कोई मुश्किल नहीं है। आपके लिए मिलेजुले खर्चे हैं जिस ओर आपकों ध्यान देना होगा और अगर कोई भी ऐसा खर्चा जो जरा सा भी नुकसान दिखा रहा है तो उसके बारे में एक बार फिर सोचने की जरूरत पड़ेगी।

प्यार मोहब्बत – कामकाज के क्षेत्र में कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता दस्तक दे सकता है, पर हालात इतने सुंदर बने हुए हैं की सबकुछ जैसे अपने आप होता चला जाए। आपकी कही हुई बात लोगों को अच्छी लग सकती है और आप बहुत आसानी से किसी का दिल जीत सकते हैं पर परेशानी यह है की आपकी इच्छाएं बहुत बड़ी हुई हैं और जरूरत से ज्यादा अपनी इच्छाओं को बढ़ाते चले जाना भी ठीक नहीं है।

आज का राशिफल

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article