राशिफल

मकर राशिफल, 16 नवंबर 2022: आज हो सकता है अचानक लाभ, तकदीर का मिलेगा साथ

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 16, 2022, 08:58 AM IST

Makar Rashifal Today (Capricorn Horoscope Today), आज का मकर राशिफल 16 नवंबर 2022: प्यार मोहब्बत के रिश्ते में ऐसा उतार-चढ़ाव न बनने दें की हर रोज कोई न कोई बात बिगड़ती चली जाए। जानिए मकर राशि का बुधवार का राशिफल।

Image

Makar Rashifal

Makar Rashifal Today (Capricorn Horoscope Today), आज का मकर राशिफल 16 नवंबर 2022: अचानक लाभ हो सकता है और कामकाज से लाभ वैसे ही बना हुआ है पर सबसे अच्छी बात यह है की तकदीर आपके साथ है और ऐसे अच्छे मौके कभी-कभी ही मिला करते हैं।

क्या करें – जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमें आपने अपनी कोशिशों को बहुत बेहतर किया है पर अभी भी उसमें नियमित हो जाने की जरूरत है, पर साथ ही साथ आपको अपने लिए बचाव भी बनाना होगा क्योंकि किसी भी तरह का परिवर्तन आपकी अच्छी भली स्तिथि को कमजोर कर सकता है इसलिए भी आपको थोड़ा सा संभलकर चलने की जरूरत है।

क्या न करें – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते में ऐसा उतार-चढ़ाव न बनने दें की हर रोज कोई न कोई बात बिगड़ती चली जाए। वैसे भी रिश्तों में बहुत सारा भरोसा बनाने की जरूरत है ताकि आप लोगों को ज्यादा समझ सकें और उनको यह भी समझा सकें की आप उनके लिए कितना अच्छा सोचते हैं। रिश्तों के प्रति अपनी ओर से किसी भी तरह की कमी रखना इस समय ठीक नहीं है।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि बहुत बेहतर हो रही है और उसमें आपकी आमदनी भी बनी हुई है और आपकी बचत भी आपकी समृद्धि को बेहतर से बेहतरीन करती चली जा रही है पर यह समय कुछ ऐसा भी दर्शा रहा है की आपको लोगों के प्रति बहुत सारी सहनशीलता अपनाए रखनी होगी। लोगों के प्रति सहानुभूति बनाए रखेंगे तो लोगों से समर्थन भी मिलता चला जाएगा और आपकी आर्थिक स्तिथि भी संभली रहेगी।

काम और कारोबार – काम और कारोबार से लाभ बना हुआ है पर अच्छाइयाँ भी हैं और कमियाँ भी हैं। अच्छाई यह है की हालात ने हर तरह से आपका साथ निभाया है, पर कमी यह है की हर छोटी बात को लेकर विचारों का मतभेद हो सकता है और कामकाज के क्षेत्र में अगर कोई विचारों का मतभेद हो तो उसका बुरा असर आपकी आमदनी पर या आपकी स्थिरता पर पड़ सकता है।

आज का राशिफल

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article