एजुकेशन

IIT Courses Beyond BTech: बीटेक ही नहीं, IIT से इंजीनियरिंग के अलावा इन विषयों में भी मिलती है डिग्री, देखें पूरी लिस्ट

IIT Courses Beyond BTech: आईआईटी संस्थान भले ही बीटेक और इंजीनियरिंग कोर्स के लिए सबसे प्रसिद्ध है, लेकिन यहां मैनेजमेंट, आर्ट्स, साइंस , मेडिकल और कई अन्य विषयों में डिग्री प्रदान की जाती है।

Image

IIT Courses Beyond BTech (Photo - AI/Newsroom Verified)

IIT Courses Beyond BTech: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी IIT का नाम सुनते ही अक्सर सबसे पहले मन में बीटेक (BTech) और इंजीनियरिंग कोर्स आते हैं। संस्थान के नाम के आधार पर अधिकांश लोग यह मान लेते हैं कि आईआईटी में केवल टेक्नोलॉजी यानी इंजीनियरिंग (बीटेक और एमटेक) विषय होते हैं। लेकिन यह एक मिथ (Myth) है। बता दें कि बीते कुछ सालों से आईआईटी संस्थानों ने अपने परिसर का दायरा तेजी से बढ़ाया है। अब यह संस्थान बीटेक, एमटेक और इंजीनियरिंग में पीएचडी तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां विभिन्न विषयों में डिग्री कोर्स ऑफर किए जाते हैं। जी हां, अब आईआईटी का थप्पा लेने के लिए आपको इंजीनियरिंग करने की जरूरत नहीं है। छात्र विज्ञान, प्रबंधन, डिजाइन, ह्यूमैनिटीज, सामाजिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, डेटा साइंस, कानून और चिकित्सा विषय की शिक्षा प्राप्त करते हुए भी अपनी शैक्षणिक सफर पर आईआईटी की मुहर लगवा सकते हैं। आइए जानते हैं कि IIT में इंजीनियरिंग के अलावा किन विषयों की शिक्षा प्रदान की जाती है।

सिर्फ बीटेक नहीं मिलती है विभिन्न डिग्रियां

छात्रों को बता दें कि आईआईटी में केवल बैचलर की डिग्री के अलावा मास्टर, पीएचडी और डुअल विषयों की डिग्री प्रदान की जाती है। बीटेक के अलावा उम्मीदवार बीएससी, बैचलर इन डिजाइन, मास्टर इन डिजाइन, एमबीए, मेडिकल, एमएससी, बीएससी की डिग्री भी प्रदान की जाती है। इसका अर्थ यह है इंजीनियरिंग के अलावा अन्य विषयों में रूचि रखने वाले छात्र भी अब आईआईटी में शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - RBI के पूर्व गवर्नर और Google CEO ने किस IIT से की है पढ़ाई

IIT में इंजीनियरिंग के अलावा किन विषयों में मिलती है डिग्री?

मैथ्सBScIIT बॉम्बे
केमिस्ट्रीBScIIT, बॉम्बे, IIT खड़गपुर, IIT कानपुर
इकोनॉमिक्सBScIIT बॉम्बे, IIT खड़गपुर, IIT रुड़की, IIT कानपुर
केमिकल साइंसBScIIT मंडी
एप्लाइड जियोलॉजीBScIIT खड़गपुर
आर्किटेक्चरBArchIIT खड़गपुर, IIT रुड़की, IIT वाराणसी
एक्सप्लोरेशन जियोफिक्सBScIIT खड़गपुर
मैथमेटिक्स और कंप्यूटिंगBScIIT खड़गपुर, IITरुड़की
फिजिक्सBScIIT खड़गपुर
स्पेशलाइजेशन के साथ केमिस्ट्रीBScIIT जोधपुर
फिजिक्स स्पेशलाइनजेशनBScIIT जोधपुर
बैचलर ऑफ फार्मेसीBPharmaIIT वाराणसी
अर्थ साइंसेजBScIIT कानपुर
मैथमेटिक्स और साइंटिफिक कंप्यूटिंगBScIIT कानपुर
फिजिक्सBScIIT कानपुर
स्टैटिस्टिक्स और डेटा साइंसBScIIT कानपुर
बायोलॉजिकल साइंसBScमद्रास
केमिकल साइंसेजBSc/MScIIT रुड़की
बैचलर ऑफ डिज़ाइनB.DesIIT बॉम्बे, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद और रुड़की में उपलब्ध है।
डेटा साइंस एंड एप्लिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टमBScIIT मद्रास
ऑनलाइन B.Sc/BBA प्रोग्राम- IIT पटना
मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशनMBAIIT बॉम्बे, दिल्ली और (ISM) धनबाद
मास्टर ऑफ मैनेजमेंटMMangIIT बॉम्बे, दिल्ली और (ISM) धनबाद
एग्जीक्यूटिव एमबीएMBAIIT बॉम्बे, दिल्ली और (ISM) धनबाद
मास्टर ऑफ डिजाइनMDesIIT बॉम्बे, IIT दिल्ली समेत कई संस्थान
मास्टर ऑफ आर्ट्सMAIIT दिल्ली, IIT गांधीनगर, IIT बॉम्बे में
मास्टर ऑफ पब्लिक पॉलिसीMPPIIT दिल्ली, IIT गांधीनगर, IIT बॉम्बे
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - दिल्ली के दो कॉलेजों के यूनिवर्सिटी लेडीज स्पेशल बस सेवा

इन कोर्सेस में प्रवेश के प्रमुख माध्यम

प्रवेश प्रक्रिया कोर्स के स्तर और संबंधित आईआईटी के नियमों पर निर्भर करती है। कुछ विषयों के लिए जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन किया जाता है। तो वहीं बीडीएस के लिए UCEED, मैनेजमेंट में एडमिशन कैट परीक्षा, पीजी कोर्स के लिए आईआईटी जैम, एमडीएस के लिए CEED परीक्षा आयोजित की जाती है। इसलिए छात्रों को सलाह है कि वह संबंधित विषय और संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और परीक्षा व कोर्स से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article