Aaj Ka Vrishchik Rashifal 21 November 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: वृश्चिक (Scorpio) –अपनी आर्थिक स्थिति को बढ़ाना और उस दिशा में प्रयास करना बहुत अच्छी बात है पर पैसे से कहीं ज्यादा अच्छी बात इस समय यह है कि आप काम के प्रति अपने समर्पण को बढ़ा पा रहे हैं, और यही वजह है कि लोग आपको अच्छी नजर से देख पा रहे हैं.
क्या करें –लोगों को बेहतर तरीके से समझना होगा और उनके प्रति अगर मन में किसी भी तरह की नकारात्मकता पहले रही है तो उसे भी साफ करने की कोशिश करनी होगी क्योंकि आपको इस बात का आभास हो रहा है कि वही लोग आपकी हर तरह से मदद कर रहे हैं.
क्या न करें –गलतफहमी पैदा हो जाना किसी के भी हित में नहीं है, ऐसा होने से आपके लिए भी परेशानी है और लोगों के लिए भी परेशानी है इसलिए ऐसे कोई हालात ही ना बनने दें जिसमें आपको मजबूरन अपने मन में लोगों की गलतियां निकालनी पड़े.
धन-दौलत - पैसे की स्थिति को संभाले रखना बहुत हद तक संभव है, अगर काम सुचारू रूप से चलता रहे तो आमदनी के जरिए भी सुनिश्चित हो जाते हैं पर आपको ऐसा हर तरह का मौका मिला हुआ है जो आपकी हर तरह से मदद भी करता चला जाए.
प्यार-मुहब्बत - कोई प्यार-मुहब्बत का रिश्ता आपकी सोच-विचार का स्थाई हिस्सा बन चुका है, वो आपके जेहन में इस रूप से बैठ गया है जैसे कुछ भी और मायने नहीं रखता इसलिए उसकी अच्छाई को बनाए रखना बहुत जरूरी है.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
