Aaj Ka Singh Rashifal 21 November 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: सिंह (Leo) –खाने-पीने का शौक है और अपनों के साथ अच्छा समय बिताने का मन है. दोस्त हों, भाई-बहन हों या सगे-संबंधी हों, रिश्तों के तारों से ऐसा लगता है जैसे मधुर झंकार पैदा हो रही है.
क्या करें –सुख भरे पलों को बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी है, आप अपनों के प्रति अच्छा सोच रहे हैं और उनसे जुड़े हुए हैं. और इस चीज का अच्छा असर यह भी पड़ रहा है कि आपने जिंदगी के हर पहलू में संतुलन बनाया है जिसके चलते आप अपनी आर्थिक स्थिति का सही इस्तेमाल भी कर पा रहे हैं.
क्या न करें –काम और कारोबार के क्षेत्र में कोई बड़ा खतरा मोल ना लें इसलिए सिर्फ ऐसा ना सोचते चले जाएं कि आपको कुछ नया करना है क्योंकि नया करने के प्रयास में आपसे कोई न कोई गलती भी हो सकती है और इस समय वही ठीक नहीं है.
रिश्ते-नाते - रिश्तों की अच्छाई को समझें और उसे बनाए रखें पर इस बात को भी समझें कि इस समय की चुनौतियां क्या है, आपके अच्छे सोच-विचार के बावजूद जीवनसाथी के साथ विचारों का मतभेद हो सकता है और किसी प्यार-मुहब्बत के रिश्ते में सबकुछ ठीक होते हुए भी ऐसा लगता है कि वो रिश्ता थम सा गया है और आगे नहीं बढ़ पा रहा.
रूकावटें और चुनौतियां - जिंदगी की बहुत सारी रूकावटें हैं पर उन्हें संभालते चले जाना बहुत जरूरी है और वो रूकावटें ऐसी हैं जिन्हें अपनी कोशिशों से और अपनी लगन से संभाला भी जा सकता है इसलिए उन्हें इस नजर से देखना होगा कि वो आपको कुछ सिखाने और कुछ समझाने के लिए आई हैं.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
