अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 21 November 2022: तुला और कुम्भ राशि जातकों को प्रेम में मिलेगी सफलता, जानें अपनी राशि का हाल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Nov 21, 2022, 06:13 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 21 November 2022: आज कन्या व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। तुला व मिथुन राशि के जातकों को आज जाँब में कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। तुला व कुम्भ राशि प्रेम में सफलता प्राप्त करेंगे। तो वहीं, वृष व कुम्भ राशि के जातको को वाहन से आज खतरा हो सकता है। आइए अब आज के राशिफल के विस्तार से जानते हैं-

Image

Horoscope Today 21 November 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 21 November 2022: आज चन्द्रमा कन्या राशि मे है :12:30pm के बाद तुला राशि में आ जाएंगे व चित्रा नक्षत्र है। सूर्य अभी वृश्चिक व गुरु मीन में है। शनि मकर में वक्री हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज कन्या व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।तुला व मिथुन राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज वृष व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे।शुक्र तुला व कुम्भ राशि को प्रेम में सफलता देगा। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

1. मेष- आज अष्टम सूर्य व 12:30 pm के बाद तुला का चन्द्रमा व द्वादश गुरु जाँब में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है।धार्मिक यात्रा के संयोग हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

2. वृष--आज व्यवसाय के लिए सफलता का समय है।जाँब में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे।सफेद व पीला रंग शुभ है।तिल व तिल का दान करें।तुलसी का पेड़ लगाएं।गाय को पालक खिलाएं।

Aaj Ka Panchang, 21 November 2022

3. मिथुन-12 :30 pm के बाद पँचम चन्द्रमा शिक्षा व संतान के लिए शुभ है। आज के दिन दशम गुरु बिजनेस के लिए अनुकूल है। जांब में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व लाल रंग शुभ है।तिल का दान करें।

4. कर्क- सूर्य इसी राशि से पँचम,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज 12:30 pm के बाद गृह निर्माण के भाव में शुभ गोचर कर रहा है।व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है।हनुमान जी की उपासना करें।राहु के द्रव्य कम्बल व उड़द का दान करें।

5. सिंह- गुरु अष्टम व सूर्य इसी राशि से चतुर्थ भाव में रहेंगे।इस राशि से एकादश गोचर कर रहा मङ्गल रियल स्टेट व्यवसाय के लिए शुभ है। शुक्र व बुध जांब में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है।सात अन्न का दान करें।

6. कन्या-सूर्य इसी राशि से तृतीय रहकर आर्थिक लाभ देंगे। सप्तम गुरु जाँब के लिए लाभकारी है।चन्द्रमा 12:30pm के बाद द्वितीय भाव में रहेंगे।शनि मकर में वक्री है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। विष्णु भगवान को तुलसी अर्पित करें। लाल व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला- सूर्य वृश्चिक तथा 12:30pm के बाद चन्द्रमा इसी भाव में होकर जाँब व व्यवसाय के लिए शुभ फलदायक हैं।जाँब को लेकर परिवर्तन संभव है।श्री सूक्त का पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है।व्यय पर नियंत्रण रखें।निर्जन स्थान पर पीपल का वृक्ष लगाएं।

8. वृश्चिक- सूर्य इसी राशि में तथा 12:30 pm के बाद चन्द्रमा द्वादश भाव में प्रगति देंगे। गुरु पँचम संतान व शिक्षा के लिए मंगलमय है।आज का दिन यात्रा के लिए सफलता का है ।कन्या व कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।हरा व नारंगी रंग शुभ है।अन्न का दान करें।

9. धनु-सूर्य इस राशि से द्वादश व -चन्द्रमा 12:30 pm के बाद तुला व शनि मकर में है। आज चन्द्रमा एकादश में गोचररत है।इस राशि पर शनि की साढ़े साती भी है।जांब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । जाँब में उन्नति के संकेत हैं। नीला व सफेद रंग शुभ है। फलों का दान करें।गुड़हल का पुष्प पास में रखें।

10 .मकर--सूर्य एकादश भाव में हैं। शनि इसी राशि में वक्री व चन्द्रमा तुला में गोचर करेंगे। वाहन प्रयोग के प्रति सावधान रहें।आर्थिक स्थिति में प्रोग्रेस है।शिक्षा में सफलता मिलेगी ।जाँब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।हरा व सफेद रंग शुुभ है।वाणी में माधुर्यता बनाए रखें।

11. मकर-- सूर्य दशम तथा 12:30 pm चन्द्रमा तुला व शनि इसी राशि से द्वादश में है।पॉलिटीक्स को लेकर लाभ रहेगा तथा व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे ।तिल दान शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी।हरा व सफेद रंग शुुभ है।हनुमान जी जी की उपासना करें व गुड़ का दान करना श्रेयष्कर है।

12 मीन-- सूर्य वृश्चिक व चन्द्रमा 12:30pm के बाद तुला व गुरु इसी राशि में शुभ हैं। स्वास्थ्य सुख में उन्नति होगी। मङ्गल आज इसी राशि से चतुर्थ में है।आर्थिक लाभ के संकेत दे रहे हैं तथा कोई बड़ा कार्य संभावित है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।पीला व नारंगी रंग शुभ है।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article