राशिफल

आज का मकर राशिफल, 21 नवंबर 2022: सफलता पाना चाहते हैं तो कड़ी मेहनत करें

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 21, 2022, 09:15 AM IST

Aaj Ka Makar Rashifal 21 November 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: क्या न करें –सिर्फ सुख और सुकून को देख के लापरवाह ना होते चले जाएं इसलिए अपनी प्रेरणा को इतना ज्यादा जगा लें कि आप हर दिन कुछ न कुछ नया कर सकें और कुछ नया पा सकें ताकि आपकी कोशिशों में किसी भी वजह से कोई कमी ना आए.

Image

आज का मकर राशिफल, 21 नवंबर 2022

Aaj Ka Makar Rashifal 21 November 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर (Capricorn) –इस समय की अच्छाई को इस रूप से समझें कि आपने रिश्तों को संभालने में कामयाबी हासिल की है और आर्थिक स्थिति भी संभली हुई है, जब यह दो चीजें संभल जाए तो इसका असर जिंदगी की बाकी चीजों पर पड़ता है और सबकुछ संभला ही रहता है.

क्या करें –अपने ज्ञान को बढ़ा के और कुछ नया सीख के आप अपने हालात को बेहतर कर सकते हैं क्योंकि उसका सीधा असर आपके कामकाज पर और आपके career पर बनता हुआ नजर आ रहा है. अगर आप विद्यार्थी हैं तो अपने भविष्य को बनाने के लिए यह बहुत अच्छा समय है जिसके चलते आपकी मेहनत रंग ला रही है.

क्या न करें –सिर्फ सुख और सुकून को देख के लापरवाह ना होते चले जाएं इसलिए अपनी प्रेरणा को इतना ज्यादा जगा लें कि आप हर दिन कुछ न कुछ नया कर सकें और कुछ नया पा सकें ताकि आपकी कोशिशों में किसी भी वजह से कोई कमी ना आए.

धन-दौलत - पैसे की स्थिति को इस रूप से देखना होगा कि आपका काम से लगातार लाभ बना रहे. समस्या यह है कि आपके खर्चे भी जरूरत से ज्यादा ही बने हुए हैं और उसमें कहीं न कहीं आपके सख्त होते हुए विचार भी शामिल हैं इसलिए अपनी आर्थिक स्थिति को संभाले रखने की प्राथमिकता भी नजर आ रही है.

मेहनत - मेहनत करने का समय है और यह समय आपसे मेहनत करवा भी लेगा, उसका एक बड़ा कारण यह है कि लोगों के विचार भी अच्छे हैं और वो आपको सही प्रेरणा दे रहे हैं कि आप जिंदगी में आगे बढ़ सकें. जब भी ऐसे हालात बने हुए हों तो उसका अच्छा फल मिलता जरूर है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article