Aaj Ka Vrishabh Rashifal 21 November 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: वृषभ (Taurus) –इच्छाएं बढ़ी हुई हैं और कोई चाहत आपके ऊपर हावी है, किसी चाहत को बनाने में कोई खराबी नहीं है पर जिस तरह की इच्छाएं आपने बढ़ा रखी हैं, उसके पीछे आपके लिए कोई न कोई मुश्किल छुपी हुई हो सकती है. इसलिए आपके रिश्तों को व्यवहारिकता से संभालना होगा और किसी प्यार-मुहब्बत के रिश्ते को तो और भी धैर्य से चलाने की कोशिश करनी होगी.
क्या करें –आप सोच रहे हैं कि लोगों के समर्थन से आपकी मुश्किलें कम हो जाएंगी पर शायद इस बात में कमी रह जाए और आपकी नुकसान की स्थिति बनी रहे. पर इस चीज का दूसरा पहलू भी है, लोगों की वजह से भी आपको नुकसान हो सकता है इसलिए भी आपको थोड़ा सा संभलना पड़ेगा. अगर लोगों से मिलते हुए समर्थन में भी उतार-चढ़ाव है, तो आपको पहले से सतर्क हो जाने की कोशिश करनी होगी.
क्या न करें –किसी नए विकल्प को ना टटोलें क्योंकि ऐसा करने से आप अपनी मुश्किलों को बुलावा देते चले जाएंगे. जो जैसा चल रहा है, उसमें स्थिरता बनाए रखना इस समय बहुत जरूरी है ताकि अच्छे-भले हालात को आप किसी भी वजह से कमजोर ना करते चले जाएं. लोगों की बातों में आ के अपना नुकसान करते चले जाना वैसे भी ठीक नहीं होता.
रिश्ते-नाते - रिश्तों की अच्छाई हर रूप से बनी हुई है और उसे बनाए रखना ही जरूरी है, उसमें आपकी अच्छाई ज्यादा नजर आ रही है क्योंकि आप लोगों को बेहतर तरीके से समझना भी चाह रहे हैं और उनकी हर तरह से मदद भी कर रहे हैं. इसी के चलते आपकी जिंदगी का सुख बना रह सकता है.
धन-दौलत - आमदनी बढ़ेगी तो समृद्धि को बढ़ाना आसान हो जाएगा और कामकाज की स्थिति संभली हुई है जिसकी वजह से आपके धन का आगमन बना हुआ है. अपने दोस्तों और चाहने वालों से भी आपका तालमेल बेहतर हो रहा है, जिसके चलते आपको अपनी समृद्धि का आभास होता चला जा रहा है.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
