Aaj Ka Kumbh Rashifal 21 November 2022, Aquarius Horoscope Today in Hindi: घर-परिवार के रिश्तों को ले के मन उचाट हो सकता है पर ऐसा लगता है जैसे आप जरूरत से ज्यादा ही सोच रहे हैं और आपने अपनी नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी कर रखा है. आपको यह भी लग रहा है जैसे आपकी कोशिशें बिखरी पड़ी हैं और आपको उसका कोई भी अच्छा फल नहीं मिल पा रहा.
क्या करें –रिश्तों को संभालने के प्रति आपको नियमित होना पड़ेगा और इस बात को भी समझना होगा कि आपकी जिंदगी की खुशियां इस बात पर निर्भर करेंगी कि आपकी जिंदगी में कितनी स्थिरता है और उस स्थिरता को बनाए रखने के लिए आपको अपने कामकाज के प्रति भी ध्यान देना ही पड़ेगा.
क्या न करें –अपनी मेहनत को किसी भी तरह की कमी की नजर से ना देखें क्योंकि ऐसा करने से आपका मन उचाट होता चला जाएगा और कुछ हासिल नहीं होगा. वैसे भी मन उचाट हो जाए तो इंसान की चुनौतियां बढ़ जाती हैं और फिर अच्छे भले हालात भी अच्छे नहीं लगतें.
काम ओर कारोबार - कामकाज की स्थिति कुछ रोजमर्रा की चुनौतियां दिखा रही हैं जिससे अपनी कोशिशों से और अपनी मेहनत से ही दूर किया जा सकता है. यह समय कुछ इस रूप से भी बन रहा है जिसमें कुछ नया सीख के अपने हालात को बेहतर कर सकें और उसके लिए भी आपको अपने मन में नई प्रेरणा जगानी होगी क्योंकि कुछ नया सीखने के लिए भी उस जुनून की जरूरत पड़ती है जिसे बनाना और फिर बनाए रखना, दोनो ही जरूरी है.
धन-दौलत - पैसे से जुड़े हालात संभले हुए हैं और आपकी समृद्धि भी बनी हुई है पर यह समय किसी भी निवेश के लिए फिलहाल अनुकूल नहीं है इसलिए आपको अपनी समृद्धि को बचाए रखने की कोशिश करनी होगी. ऐसा कहा जाता है कि पैसा एक जगह टिकता नहीं है और बह जाता है और इसलिए पैसे को रोक लेना ही आपके हित में होगा.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
