राशिफल

आज का मेष राशिफल, 21 नवंबर 2022: परेशानी भरा रह सकता है आज का दिन, रहें सतर्क

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 21, 2022, 09:16 AM IST

Aaj Ka Mesh Rashifal 21 November 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: आज का दिन आपके लिए परेशानी भरा रह सकता है। फिर चाहे वो बात पैसों से जुड़ी हो या फिर रिश्ते नाते से। कुछ चीजों के पीछे आपकी गलती रही होगी। ऐसे में आपको इसके कारणों को समझने की जरुरत है।

Image

Mesh Rashifal 21 November 2022

Aaj Ka Mesh Rashifal 21 November 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: मेष (Aries) –अगर पैसे से जुड़ी कोई परेशानियां हैं तो उसके पीछे छुपे हुए कारणों को समझने की कोशिश करनी होगी. हो सकता है आपके फैसलों में कोई कमी रही हो या आपकी किसी गलती की वजह से बात बिगड़ी हो, पर कुल मिला के इस समय आलम यह है कि आप परेशान हैं और नुकसान भरी स्थिति नजर आ रही है. अगर मन परेशान हो तो कोई भी छोटी मुश्किल बहुत बड़ी लगनी शुरू हो जाती है.

क्या करें –आपके विचार बहुत सख्त हो रहे हैं और इसी वजह से आपने अपने लिए मुश्किलें पैदा कर रखी है और इसी चीज से बचना होगा. हो सकता है आप अपनी घबराहट को लोगों से छुपाने के लिए अपने रवैये को सख्त बना रहे हों पर कारण कोई भी क्यों ना हो, अपनी विनम्रता बनाए रखने से आप कई तरह की मुश्किलों का संभालने में कामयाब होते चले जाएंगे.

क्या न करें –किसी ऐसे विकल्प को ना टटोलें जिसमें परेशानियां छुपी हुई हों, रिश्तों को संभालना इस समय वैसे ही कठिन हुआ पड़ा है और अगर ऐसे में लोग आपके और ज्यादा खिलाफ होते चले जाएंगे तो इस समय यह आपके हित में नहीं होगा.

रूकावटें और चुनौतियां - बातें छोटी-छोटी है पर किसी न किसी रूप से वो चुनौतियों के रूप में नजर आ रही हैं. जरूरी नहीं है कि उसका बुरा असर आपके कामकाज पर पड़े पर फिर भी आपको सतर्क रहना होगा क्योंकि अगर कोई भी बात बढ़ जाएगी तो हालात को संभालना मुश्किल ही होता चला जाएगा. इसलिए उन रूकावटों की और भी नजर रखनी है और अपने कामकाज की स्थिरता को भी बनाए रखने की कोशिश करनी है.

खर्चे और नुकसान - अपने खर्चो को थामे रखना बहुत जरूरी है, उसके लिए किसी भी तरह का बड़ा खतरा मोल लेने से बचना होगा. वैसे ही पैसे से जुड़े फैसलों में इस समय कमी आ सकती है और ऊपर से अगर नुकसान की स्थिति बन जाए तो और भी मुश्किल है.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article