राशिफल

आज का कन्या राशिफल, 21 नवंबर 2022: काम और कारोबार में मिल सकता है अच्छा फल, बस बरकरार रखें कोशिशें

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 21, 2022, 09:09 AM IST

Aaj Ka Kanya Rashifal 21 November 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi: काम और कारोबार के मामले में अच्छा फल मिल सकता है । बस अपनी कोशिशें को बरकरार रखने की जरुरत है। रोजमर्रा की रूकावटों से घबरा जाने के बजाए उनसे कुछ सीखने की कोशिश करना ज्यादा अच्छा रहेगा।

Image

Kanya Rashifal 21 November 2022

Aaj Ka Kanya Rashifal 21 November 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi: कन्या (Virgo) –आपकी सूझबूझ और आपकी भावुकता बढ़ी है जिसके चलते आप जिंदगी की प्राथमिकताओं को समझते चले जा रहे हैं और इस बात को भली-भांति समझ रहे हैं कि आपको अपनी मेहनत से ही अपने हालात को बेहतर करना होगा.

क्या करें –रोजमर्रा की रूकावटों पे भी एक नजर रखनी होगी पर उनसे घबरा जाने की बजाए उनसे कुछ सीखने की कोशिश करनी होगी. कोई भी चीज अगर जिंदगी में प्रेरणा दे तो उससे फायदा जरूर होता है.

क्या न करें –पीठ पीछे क्या हो रहा है, इस बात को ले केदुखी ना होते चले जाएं और इस वजह से अपने असंतोष को किसी भी वजह से बढ़ाएं नहीं, चाहे वो असंतोष आपकी कोशिशों से जुड़ा हुआ हो या आपके पैसे से जुड़ा हुआ हो. वो आपकी किसी भी रूप से मदद नहीं कर रहा.

काम और कारोबार - काम और कारोबार में अपनी लगन बनाए रखनी होगी और उसका अच्छा असर आपको बहुत दूर तक मिलेगा. आपके सामने कई तरह के विकल्प भी उभरते चले जाएंगे पर कोई भी फैसला करने से पहले आपको विचार-विमर्श भी करना होगा और लोगों की प्रतिक्रिया को भी समझना होगा.

रिश्ते-नाते - रिश्तों की अच्छाई आपकी जिंदगी के मायने बदल सकती है. काम और कारोबार के क्षेत्र में भी आपको रिश्तों से सुख मिल सकता है और नई प्रेरणा मिल सकती है, जिसके चलते आप जिंदगी में कुछ बेहतर करते चले जाएं.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article