राशिफल

आज का मिथुन राशिफल, 21 नवंबर 2022: बिगड़ सकते हैं घर के हालात, खर्चे पर रखें कंट्रोल

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 21, 2022, 09:17 AM IST

Aaj Ka Mithun Rashifal 21 November 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: अपने खर्चों को बढ़ाने से बचना होगा। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ने के साथ घर-परिवार की खुशियों पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। अपने हालात पर नजर बनाए रखें ताकि इसे सुधारा जा सके।

Image

Mithun Rashifal 21 November 2022

Aaj Ka Mithun Rashifal 21 November 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini) –आप लोगों की मदद कर रहे हैं और अपनों के लिए अच्छा सोचते हैं पर इस अच्छाई के पीछे भी आपके लिए कोई छुपा हुआ नुकसान हो सकता है. अगर कोई गलतफहमी पैदा हो जाए तो उसके चलते भी आप कोई अपनी मुश्किलों को बढ़ाते ना चले जाएं इसलिए मदद जरूर करें, पर अपने हालात पर नजर भी बनाए रखें. रिश्तों में अगर किसी भी तरह की दरार पड़ती चली जाए तो यह भी बहुत बड़ा नुकसान है.

क्या करें –अपने खर्चों को बढ़ाते चले से बचना होगा क्योंकि इस समय के खर्चे कुछ इस रूप से नजर आ रहे हैं जिसमें आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ रहा है. अगर आमदनी ही खतरे में पड़ती चली जाए तो घर-परिवार की खुशियों पर भी बुरा असर पड़ सकता है.

क्या न करें –कोई ऐसी गलती ना करें जिसके चलते लोगों से उलझन बढ़े इसलिए कोई भी ऐसा फैसला ना करें जिसमें आपको सिर्फ खर्चा करना पड़ रहा हो. पैसे के लेन-देन में गलती कर जाना भी इस समय ठीक नहीं है.

तकरार और झगड़े - घर-परिवार में अगर किसी भी तरह का तकरार उभर रहा है तो आपको संभलना होगा और अगर वो तकरार आपकी अपनी गलतियों से उभर रहा है, तो आप ही को उसे सुधारने की कोशिश करनी होगी. लोगों के प्रति आलोचनात्मक रवैया बनाते चले जाने से भी बात बिगड़ सकती है.

काम और कारोबार - कामकाज की स्थिति इसलिए संभली हुई है क्योंकि आपने अपनी सूझबूझ बनाए रखी है और कई तरह के बनते-बिगड़ते हालात को दरकिनार करके आपने अपने काम के प्रति अपनी एकाग्रता बनाए रखी है और इसी चीज ने आपको हर रूप से बचाया है.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article