Aaj Ka Kark Rashifal 21 November 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: कर्क (Cancer) – आपको अपनी कोशिशों को अपने काम और कामकाज से लाभ के संदर्भ में देखना होगा और एक बार ऐसा नजरिया बन जाएगा तो आपको अपने कदम आगे बढ़ाना आसान भी होता चला जाएगा. जिंदगी में बहुत कुछ अपनी मेहनत से ही हासिल हो पाता है और इस समय आप अपने हालात को बेहतर करने के लिए हर तरह से जागरूक हैं.
क्या करें –आमदनी बढ़ रही है और शायद इसी वजह से ही रिश्तों में भी मधुरता आती चली जा रही है, आपकी हर कोशिश कामयाब हो सकती है, बशर्ते आप खुद पे थोड़ा सा भरोसा बनाए रखें. मन तो वैसे ही चंचल होता है और आपकी शख्सियत ही कुछ ऐसी है जिसमें आपके सोच-विचार बहुत जल्दी ही बदलते चले जाते हैं.
क्या न करें –अपने हालात में कमियां या गलतियां निकालते चले जाना कभी भी अच्छा नहीं होता इसलिए अपने नजरिए को इतना भी नकारात्मक ना बना लें कि आपको कोई भी चीज अच्छी ना लगे. जबकि सच्चाई यह है कि आपके हालात हर तरह से संभले हुए हैं और किसी तरह की कमी भी नहीं है.
प्यार-मुहब्बत - कोई प्यार-मुहब्बत का रिश्ता बना भी हुआ है और संभला भी हुआ है, आपकी इच्छाएं भी सूझबूझ से भरी हुई हैं और आपकी कोशिशें भी हर तरह से आपको अपने कदम आगे बढ़ाने में मदद ही कर रही हैं. ऐसे ही किसी अच्छे समय में रिश्तों से सुख मिलता है.
तकदीर और भाग्य - तकदीर ने अपना खेल कुछ इस रूप से खेला है कि आपकी मेहनत भी बढ़ी है और आपके प्रदर्शन में भी इजाफा हुआ है और इसका असर यह हुआ है कि आपको वो काम से हर तरह का लाभ मिल रहा है, ऐसे ही अच्छे समय को भाग्यशाली समय ही कहना चाहिए।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
