राशिफल

आज का वृषभ राशिफल, 04 january 2023 : जीवनसाथी का साथ मिलेगा, मे‍हनत का समय है

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 4, 2023, 09:20 AM IST

Aaj Ka vrishabh Rashifal 04 january 2023 Taurus Horoscope Today in Hindi : काम और कारोबार के प्रति अपना समर्पण बनाए रखने से फायदा जरूर होगा और आप अपने हालात को बेहतर करते चले जाएंगे। काम और कारोबार के प्रति अपना समर्पण बनाए रखने से फायदा जरूर होगा और आप अपने हालात को बेहतर करते चले जाएंगे।

Image

Taurus Horoscope 04 January 2023

Aaj Ka vrishabh Rashifal 04 january 2023 Taurus Horoscope Today in Hindi: वृषभ (Taurus)आपका भरोसा बढ़ा है क्योंकि आपने हालात का जायजा लेने की कोशिश की है जिसके चलते आपने अपनी ताकत को और अपनी कमजोरियों को भी समझने का प्रयास किया है। इसी तरह की सूझबूझ जिंदगी में काम करती है।

क्या करें – काम और कारोबार के प्रति अपना समर्पण बनाए रखने से फायदा जरूर होगा और आप अपने हालात को बेहतर करते चले जाएंगे। इस प्रयास में आपकी मेहनत भी काम आ रही है और आपको अपने बड़े बुजुर्गों का पूरा सहयोग भी मिल रहा है।

क्या न करें – किसी भी तरह के ऐसे मतभेद को बढ़ावा न देते चले जाएँ जिसमें कोई गलतफहमी छुपी हुई हो। बहुत सारी गलतफहमियां हम अपने मन में बिठा लेते हैं और फिर बात बिगड़ती चली जाती है, इसलिए बहुत ज्यादा सोचकर अपने अच्छे भले हालात को आप कमजोर न करते चले जाएँ।

मेहनत – मेहनत करने का समय है और मेहनत आपकी जिंदगी की दशा और दिशा बदल सकती है पर ऐसे में आपको लापरवाह होते चले जाने से बचना होगा। लोगों से मिलते हुए सहयोग की वजह से आप कहीं कोई गलत फैसला न कर लें।

रिश्तेनाते – रिश्तेनातों में बहुत सारा उतार-चढ़ाव हो सकता है। आपके जीवनसाथी का सहयोग आपको मिला हुआ है पर घर परिवार में दूसरे रिश्तों में कमी नजर आ रही है। हो सकता है कुछ लोग आपसे दूरियाँ बना रहे हों या आपकी चुनौतियों को बढ़ा रहे हों इसलिए हर रिश्ते को अलग अलग तरीके से समझने की जरूरत है।

सभी राशियों का 2023 का राशिफल । Yearly Rashifal 2023

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article