राशिफल

आज का मीन राशिफल, 04 जनवरी 2023: पैसों से संंबंधित फैसले बहुत सूझबूझ से करें, पीठ पीछे किसी तरह की साजिश हो सकती है

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 4, 2023, 09:13 AM IST

Aaj Ka Meen Rashifal 04 January 2023, Pisces Horoscope Today in Hindi: मीन राशि के लोगों के जीवन में प्यार मोहब्बत की एंट्री तभी होगी, जब आप विनम्रता और मधुरता अपनाएंगे। तकदीर आपके साथ है, इसलिए आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। लेकिन बजाय इसके सर्तक रहें क्योंकि लोग आपका फायदा उठा सकते हैं।

Image

मीन राशिफल, 4 जनवरी

Aaj Ka Meen Rashifal 04 January 2023, Pisces Horoscope Today in Hindi: मीन (Pisces)आपकी थोड़ी सी कोशिश आपको बड़ी सफलता दे सकती है। आपकी मेहनत भी इस रूप से बनी रहे जो आपको हर तरह से नए रास्तों पर आगे बढ़ने के लिए भरोसा दिलाती चली जाए। अच्छा समय है क्योंकि आप अपनी मेहनत से इस समय में बहुत कुछ कर सकते हैं।

क्या करें आपकी आर्थिक स्तिथि में इसलिए इजाफा हुआ है क्योंकि आपकी मेहनत नजर आ रही है और इस मेहनत को बनाए भी रखना है पर अपनी आर्थिक स्तिथि को बचाने के लिए या संभाले रखने के लिए भी कोशिश करनी है ताकि किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके।

क्या न करें अपने पैसे को कहीं फँसाते न चले जाएँ। खर्चों को भी बांध लें ताकि पैसे से जुड़ा कोई गलत फैसला न होता चला जाए। पीठ पीछे क्या हो रहा है इस बात पर नजर तो रखनी ही पड़ेगी ताकि कोई आपका गलत फायदा न उठाता चला जाए।

प्यार मोहब्बत किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को अपनी जिंदगी में लाने के लिए आपको बहुत मधुरता अपनानी होगी। उस रिश्ते में बहुत ताकत है पर उसे पाने के लिए आपका तरीका गलत हो सकता है जिस ओर ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी।

तकदीर और भाग्य तकदीर ने कुछ ऐसा खेल खेला है की आप अपनी कोशिशों से कुछ बेहतर करते चले जाएँ। अपनी बात बहुत सहजता से कहें और जो भी कहें या करें उसमें बहुत ज्यादा नियमित हो जाएँ ताकि हर चीज आपकी पकड़ में रहे।

सभी राशियों का 2023 का राशिफल । Yearly Rashifal 2023

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article