राशिफल

आज का मकर राशिफल, 04 जनवरी 2023: बॉस को नाराज बिल्कुल न करें, स्थिति बिगड़ सकती है

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 4, 2023, 09:16 AM IST

Aaj Ka Makar Rashifal 04 January 2023, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर राशि के लोगों के लिए ये वक्त रिश्तों में मिठास घोलने के उद्देश्य से बहुत ही अच्छा है। अपने कर्मों पर ध्यान दें, खुशियां अपने आप आपके पास आती नजर आएंगी। काम काज के मतभेदों से बचें।

Image

मकर राशिफल, 4 जनवरी

Aaj Ka Makar Rashifal 04 January 2023, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर (Capricorn)रिश्तों को बनाए और संभाले रखने के लिए अनुकूल समय बना हुआ है। हर चीज की अच्छाई है जिसमें लोग भी आपके प्रति आगे बढ़कर मदद करना चाह रहे हैं और इसी अच्छाई को आप इस रूप से इस्तेमाल कर लें की लोग भी आपकी खुशियों में भागीदार बने रहें।

क्या करें काम और कारोबार के प्रति अपना समर्पण बनाए रखेंगे तो फायदा जरूर होगा। आपका भरोसा वैसे ही बढ़ा हुआ है और उसके चलते आप बहुत कुछ हासिल भी कर सकते हैं। इस तरह के अनुकूल समय कभी कभी बना करते हैं।

क्या न करें काम और कारोबार के क्षेत्र में अपने भरोसे को इतना न बढ़ाएं की लोग हैरान और परेशान हो जाएँ। अपने बॉस को भी नाराज न करें। किसी से भी मतभेद बढ़ाते चले जाना इस समय ठीक नहीं होगा।

रिश्तेनाते रिश्तों की अच्छाई हर रूप से बनी हुई है। आपको थोड़ा सा लोगों के प्रति भरोसा बनाए रखने की ही जरूरत है। आपकी हर छोटी कोशिश भी आपको बड़ी कामयाबी दे सकती है।

धन दौलत पैसे की स्तिथि अनुकूल बनी हुई है क्योंकि लोगों से तालमेल बेहतर हुआ है और उनकी वजह से भी आपके लिए लाभ बढ़ता चला जा रहा है। अगर लोगों से कोई भी मदद मिली है तो उसके लिए भी उनके प्रति शुक्रगुजार होना चाहिए।

आज की राशि का भविष्य दर्पण

मकर मकर राशि वालों के लिए अभी से बहुत कुछ संभल गया है पर आने वाले दिनों में आपकी मुश्किलें और ज्यादा पकड़ में आती चली जाएंगी। इस समय जो तकदीर आपसे आँखमिचोली खेल रही है उसमें भी सुधार होता चला जाएगा। इसका बड़ा कारण यह है की जो लोग आज आपकी आलोचना कर रहे हैं वो भी आपकी बात को समझना शुरू कर देंगे और बहुत कुछ आपके हित में बनता चला जाएगा।

सभी राशियों का 2023 का राशिफल । Yearly Rashifal 2023

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article