अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal,04 january 2023 : ग्रहों के गोचर का लाभ वृष व तुला राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा जानें आज का राशि‍फल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 4, 2023, 06:03 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 04 january 2023 : ग्रहों के गोचर का लाभ वृष व तुला राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। तुला व वृश्चिक राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। शनि अब मकर गोचर यानी पँचम गोचर करके शुभता प्रदान करेंगे। कुंभ राशि‍ में चन्द्रमा वृष व शुक्र एकादश हैं जानें आज का राशि‍फल।

Image

WhatsApp Image 2023-01-02 at 09.53.39 (1).

Horoscope Today (आज का राशिफल) 04 january 2023 : 04 जनवरी 2023 का राशिफ़ल-

सुजीत जी महाराज-

आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कृतिका नक्षत्र व वृष राशि में है। गुरु मीन राशि में ही हैं । सूर्य धनु में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ वृष व तुला राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह होकर वृष व कुम्भ राशि के लोगों को प्रेम में सफलता देगा,प्रेम की परिणति विवाह में हो सकती है। मकर व कुम्भ राशि के छात्र लाभान्वित होंगे।मेष व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। तुला व वृश्चिक राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफ़ल

1. मेष- सूर्य नवम व चन्द्रमा शुक्र की राशि वृष में हैं।आज यह गोचर बिजनेस में संघर्ष दे सकता है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। रूका कार्य बनेगा।पीला व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें। कम्बल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

2.वृष- सूर्य के अष्टम व चन्द्रमा के इस राशि में गोचर की अनुकूलता के कारण हेल्थ में प्रगति के संकेत हैं ।जाँब के प्रति लापरवाही से बचें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।ऊनी वस्त्र का दान करें।किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।

3.मिथुन- आईटी व मैनेजमेंट छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस संभावित है।राशि स्वामी बुध व इस राशि से द्वादश चन्द्रमा का गोचर आध्यात्मिक लाभ दे सकता है।लाल व आसमानी रंग शुभ है।धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है। किसी धार्मिक स्थान पर बेल व बरगद का पेड़ लगाएं।

4.कर्क- चंद्रमा इस राशि से एकादश यानी लाभ भाव में बहुत ही शुभ है।गुरु नवम यानी भाग्यभाव में हैं। व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी।नारंगी व सफेद रंग शुभ है। चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

5.सिंह- शिक्षा में सफलता है। जाँब में नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे।वाहन क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है।स्वास्थ्य पर ध्यान दें। युवा लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं,असत्य व कटु वाणी से बचें। हनुमान जी की उपासना करें।

6.कन्या- सप्तम गुरु छात्रों के लिए प्रगतिकारक हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब मकर गोचर यानी पँचम गोचर करके शुभता प्रदान करेंगे।आसमानी व हरा रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं। पिता का आशीर्वाद लें।

7. तुला- आज जाँब में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। राशि स्वामी शुक्र व बुध प्रगति का कारक ग्रह है।धार्मिक यात्रा होगी।रियल स्टेट व मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व गुरु गोचर शुभ है।वाहन क्रय करने की बात चलेगी। नीला व हरा रंग शुभ है।गाय को केला खिलाये।

8.वृश्चिक- आज सूर्य द्वितीय व गुरु मीन में आज के दिवस को सफल करेंगे।व्यवसाय में प्रगति को लेकर उत्साह होगा।कम्बल का दान करें।बैगनी व नारंगी रंग शुभ हैै।मङ्गल व गुरु के बीज मंत्र का जप करें। पिता के आशीर्वाद से सूर्य की शुभता बढ़ती है।

9.धनु- शुक्र का नवम व गुरु का चतुर्थ प्रभाव परिवार के लिए शुभ है।शनि के दूसरे गोचर की अनुकूलता से व्यावसायिककार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी ।रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं।हरा व आसमानी रंग शुभ है।गुरु व बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

10.मकर- चन्द्रमा का पँचम व सूर्य का द्वादश गोचर प्रगतिकारक है ।शनि राजनीति का कारक ग्रह है।छात्रों को सफलता मिलेगी। गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। व्यवसाय में शुक्र व बुध लाभ प्रदान कर सकते हैं।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।आसमानी व हरा रंग शुभ है।

11. कुंभ- चन्द्रमा वृष व शुक्र एकादश हैं। द्वादश शनि पॉलिटीक्स में सफलता देंगे ।धार्मिक यात्रा करें।शुक्र प्रेम को विस्तार देगा,युवा लव लाइफ में सफल रहेंगे।यात्रा से लाभ मिल सकता है।लाल व नीला रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।

12. मीन- बुध व शुक्र शुभ फल देंगे। गुरु का इस राशि में प्रभाव छात्रों के लिए प्रगतिकारक है।एकादश शनि व्यवसाय में लाभ दे सकता है ।बुध व गुरु छात्रों को सफलता की प्राप्ति कराएगा।पीला व सफेद रंग शुभ है।तिल का दान करें।

सुजीत जी महाराज

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article