राशिफल

आज का तुला राशिफल, 04 जनवरी 2023: रिश्तों को समय देने की है जरूरत, योजना बनाकर करें सारे काम

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 4, 2023, 09:21 AM IST

Aaj Ka Tula Rashifal 04 January 2023, Libra Horoscope Today in Hindi: तुला राशि के लोगों को इस समय हर फैसला बहुत सोच समझकर और योजना बनाकर लेना है। तभी लोग आपसे खुश रहेंगे और काम काज तथा आर्थिक स्थिति संतुलन में रहेगी। कोशिश करें कि गलतियां ज्यादा न हो।

Image

तुला राशिफल, 4 जनवरी

Aaj Ka Tula Rashifal 04 January 2023, Libra Horoscope Today in Hindi: तुला (Libra)अगर लोगों से सहयोग न मिले तो कामकाज से जुड़े दबाव भी बहुत बड़े लगने शुरू हो जाते हैं। आप भी इसी वजह से चिंतित हैं और आपने अपनी परेशानियों को बढ़ा रखा है। ज़िंदगी की चुनौतियों को एक एक करके संभालने की जरूरत पड़ती है।

क्या करें रिश्तों में तालमेल बढ़ाना होगा और लोगों को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करनी होगी। उसके लिए लोगों की नाराजगियों को भी समझना ही पड़ेगा।

क्या न करें अपनी आर्थिक स्तिथि को किसी भी तरह के खतरे में न डालते चले जाएँ। लोगों की नाराजगियों की एक यह भी वजह हो सकती है क्योंकि आप सही योजना बनाकर नहीं चल पा रहे हैं। हो सकता है लोग इसी वजह से आपसे नाराज हों।

काम और कारोबार काम और कारोबार का क्षेत्र बहुत ज्यादा संयम माँगता है, थोड़ा सा धैर्य बनाए रखने से आप अपने हालात का सही जायजा ले पाएंगे और अपनी मुश्किलों को संभाल भी पाएंगे।

धन दौलत पैसे की स्तिथि को संभालना होगा और बहुत सूझबूझ से फैसले करने होंगे। लोगों की बातों में आकर कई बार इंसान गलत फैसले कर जाता है और इस समय तो आपकी उत्तेजना भी इस रूप से बढ़ी हुई है की आपसे ही गलती होती चली जाए।

सभी राशियों का 2023 का राशिफल । Yearly Rashifal 2023

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article