राशिफल

Virgo Yearly Horoscope 2026 in Hindi (कन्या वार्षिक राशिफल 2026): कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए कैसी रहेगी आपकी हेल्थ, नौकरी और लव लाइफ

Virgo Yearly Horoscope 2026 in Hindi (कन्या राशि वालों के लिए 2026 में करियर, जॉब, हेल्थ, लव और पारिवारिक लाइफ कैसा रहेगा) Kanya Varshik Rashi 2026: राशिचक्र की छठवीं राशि कन्या के स्वामी बुध हैं। साल 2026 कन्या राशि वालों के लिए समृद्धि और खुशियों से भरा साल साबित होगा। इस राशि वालों को इस साल एक नया मुकाम हासिल होगा। इसके साथ ही कई प्रकार के लाभ भी मिलेंगे। आइए जानते हैं कि कन्या राशि वालों की लाइफ के सभी पहलुओं के लिए साल 2026 कैसा रहने वाला है?

कन्या राशि का वार्षिक राशिफल 2025

कन्या राशि का वार्षिक राशिफल 2025

Virgo Yearly Horoscope 2026 in Hindi (कन्या वार्षिक राशिफल 2026): कन्या राशि राशिचक्र की छठी राशि है और इसके स्वामी बुध हैं। कन्या राशि के लोग बेहद बुद्धिमान, विश्लेषण करने वाले और पुण्य संचय करने वाले होते हैं। माता-पिता की सेवा और सम्मान में इनका कोई जवाब नहीं होता है। कन्या राशि वाले वित्त, बैंकिंग, प्रबंधन, टीचिंग, आईटी, न्यायिक सेवा, उच्च प्रशासन और राजनीति में बहुत ऊंचे पद हासिल करते हैं। ये लोग कभी-कभी कन्फ्यूज हो जाते हैं, इसलिए बुद्धि को स्थिर रखना आपके लिए जरूरी है। मिथुन आपकी अपनी राशि है, वृषभ, तुला, मकर और कुंभ आपकी मित्र राशियां हैं। आपके लिए शुभ रत्न पन्ना है। साल 2026 आपके लिए सफलता, समृद्धि और खुशियों से भरा साल साबित होगा। आइए जानते हैं कि नया साल आपके लिए क्या लेकर आ रहा है?

साल 2026 में कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य कैसा रहेगा?

15 मार्च से अप्रैल तक और नवंबर महीने में थोड़ी सावधानी रखनी होगी। लिवर, कोलेस्ट्रॉल, थायराइड और शुगर के मरीज अप्रैल व 15 अक्टूबर से नवंबर तक खास ध्यान दें। साइनस और एलर्जी की दिक्कत हो सकती है। बाकी साल स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई घबराने की बात नहीं है, बस नियमित जांच और योग करते रहें।

साल 2026 कन्या राशि वालों की नौकरी और करियर के लिए कैसा रहेगा?

यह साल करियर में बड़ी सफलता देने वाला है। मैनेजमेंट, बैंकिंग, आईटी, टीचिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। 14 फरवरी से जुलाई के बीच प्रमोशन या जॉब चेंज के शानदार योग हैं। 15 मार्च से 16 नवंबर तक बिजनेस में खूब प्रगति होगी। नई डील और प्रोजेक्ट से मोटा मुनाफा होगा। खर्चे थोड़े ज्यादा रह सकते हैं, लेकिन कमाई भी जबरदस्त रहेगी। कुल मिलाकर 2026 करियर के लिए गोल्डन ईयर है।

साल 2026 कन्या राशि वालों की लव और मैरिड लाइफ के लिए कैसा रहेगा?

मार्च के बाद लव लाइफ में जबरदस्त सफलता मिलेगी। कई लोगों का विवाह तय हो जाएगा। वैवाहिक जीवन बहुत सुखद और रोमांटिक रहेगा। 15 फरवरी से अप्रैल तक लव लाइफ में छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 26 फरवरी के बाद शादी के मजबूत योग बनेंगे। लव लाइफ में खूबसूरत यात्राएं होंगी। माता-पिता की बात मानने से रिश्ते और मजबूत होंगे।

साल 2026 में कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?

जनवरी के अंत तक थोड़ी तंगी रह सकती है, लेकिन 16 अप्रैल के बाद धन आने के शानदार योग बनेंगे। नया मकान, जमीन या वाहन खरीद सकते हैं। स्वर्ण और हीरे के गहने भी आप खरीदेंगे। शेयर मार्केट और रियल एस्टेट में निवेश फायदेमंद रहेगा। निर्माण कार्यों में पैसा लगेगा। कुल मिलाकर यह साल आर्थिक समृद्धि और खुशहाली का रहेगा।

साल 2026 में कन्या राशि वालों के लिए शुभ समय

कुंभ संक्रांति (15 फरवरी) के बाद से आर्थिक प्रगति शुरू होगी। 16 अप्रैल तक, फिर अगस्त, सितंबर और दिसंबर बहुत अच्छे महीने हैं। 15 सितंबर से नवंबर तक का समय खासतौर पर शुभ रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए अप्रैल के बाद का समय बेहतरीन है। पूरा साल सुंदर और सकारात्मक रहेगा।

साल 2026 में कन्या राशि वालों के लिए उपाय

हर रोज श्री गणेश और माता भगवती की पूजा करें। राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। हर बुधवार गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और गाय को पालक या हरा चारा खिलाएं। मूंग-गुड़ का दान करें। गरीबों में अन्न और वस्त्र बांटें। बुध, शुक्र और शनि के बीज मंत्र का जप करें। शिव उपासना करते रहें। किसी शिव मंदिर में बेल या पीपल का पेड़ लगाएं।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!
संबंधित खबरें

Capricorn Yearly Horoscope 2026 in Hindi (मकर वार्षिक राशिफल 2026): मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए कैसी रहेगी आपकी हेल्थ, नौकरी और लव लाइफ

Capricorn Yearly Horoscope 2026 in Hindi (मकर वार्षिक राशिफल 2026): मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए कैसी रहेगी आपकी हेल्थ, नौकरी और लव लाइफ

Aquarius Yearly Horoscope 2026 in Hindi (कुंभ वार्षिक राशिफल 2026): कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए कैसी रहेगी आपकी हेल्थ, नौकरी और लव लाइफ

Aquarius Yearly Horoscope 2026 in Hindi (कुंभ वार्षिक राशिफल 2026):  कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए कैसी रहेगी आपकी हेल्थ, नौकरी और लव लाइफ

Pisces Yearly Horoscope 2026 in Hindi (मीन वार्षिक राशिफल 2026): मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए कैसी रहेगी आपकी हेल्थ, नौकरी और लव लाइफ

Pisces Yearly Horoscope 2026 in Hindi (मीन वार्षिक राशिफल 2026): मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए कैसी रहेगी आपकी हेल्थ, नौकरी और लव लाइफ

Leo Yearly Horoscope 2026 in Hindi (सिंह वार्षिक राशिफल 2026): सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए कैसी रहेगी आपकी हेल्थ, नौकरी और लव लाइफ

Leo Yearly Horoscope 2026 in Hindi (सिंह वार्षिक राशिफल 2026): सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए कैसी रहेगी आपकी हेल्थ, नौकरी और लव लाइफ

Daily Horoscope (आज का राशिफल 29 दिसंबर 2025): साल 2025 का आखिरी सोमवार आज, जानिए आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब?

Daily Horoscope (आज का राशिफल 29 दिसंबर 2025): साल 2025 का आखिरी सोमवार आज, जानिए आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब?