राशिफल

Cancer Yearly Horoscope 2026 in Hindi (कर्क वार्षिक राशिफल 2026): कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए कैसी रहेगी आपकी हेल्थ, नौकरी और लव लाइफ

Cancer Yearly Horoscope 2026 in Hindi (कर्क राशि वालों के लिए 2026 में करियर, जॉब, हेल्थ, लव और पारिवारिक लाइफ कैसा रहेगा) Karak Varshik Rashi 2026: राशिचक्र की चौथी राशि कर्क के स्वामी चंद्रमा हैं। कर्क राशि के लोग काफी दयालु और भावनात्मक स्वभाव के होते हैं। कर्क राशि वालों के लिए 2026 खुशियों से भरा रहने वाला साल रहेगा। इस साल कर्क राशि वालों को लाभ भी खूब मिलेगा। आइए जानते हैं कि आपकी जीवन के विभिन्न पहलुओं के लिए साल 2026 कैसा रहने वाला है।

कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026

कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026

Cancer Yearly Horoscope 2026 in Hindi (कर्क वार्षिक राशिफल 2025): कर्क राशि राशिचक्र की चौथी राशि है और इसके स्वामी चंद्रमा हैं। कर्क राशि वाले लोग बहुत भावुक, दयालु और परिवार से गहरा लगाव रखने वाले होते हैं। कर्क राशि वाले प्रशासन, न्यायिक सेवा, राजनीति, समाजसेवा, मीडिया, बैंकिंग और बड़े प्रबंधकीय पदों पर बहुत ऊंचे मुकाम हासिल करते हैं। ये सफल व्यवसायी भी होते हैं। मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन इनकी मित्र राशियां हैं। इनके लिए मुख्य रत्न मोती है, हालांकि पुखराज को धारण करना भी आपके लिए शुभ रहता है। साल 2026 आपके लिए कुल मिलाकर बहुत शानदार, सुख-समृद्धि और खुशियों से भरा साल रहेगा। आइए जानते हैं कि नया साल आपके लिए क्या-क्या लेकर आ रहा है?

साल 2026 में कर्क राशि वालों का स्वास्थ्य कैसा रहेगा?

पिछले साल की तुलना में इस साल आपकी सेहत बहुत अच्छी रहेगी। बीपी और लिवर के मरीज थोड़ी सावधानी रखें। 16 अप्रैल के बाद स्वास्थ्य में अच्छा सुधार होगा। श्वास, स्किन और कफ संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए योग-ध्यान जरूर करें। कुल मिलाकर साल हेल्थ के लिए शुभ रहेगा।

साल 2026 कर्क राशि वालों की नौकरी और करियर के लिए कैसा रहेगा?

यह करियर में जबरदस्त उन्नति का साल है। मीडिया, बैंकिंग, फिल्म, टीचिंग, मैनेजमेंट और आईटी से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। 15 अप्रैल से 14 नवंबर के बीच प्रमोशन या जॉब चेंज के मजबूत योग हैं। अप्रैल के बाद विदेश जाने का मौका मिल सकता है। बिजनेस में भी अच्छी प्रगति होगी। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। यह साल करियर और धन दोनों के लिए धमाकेदार रहेगा।

साल 2026 कर्क राशि वालों की लव और मैरिड लाइफ के लिए कैसा रहेगा?

लव लाइफ के लिए शानदार साल है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और कई लोगों का प्रेम विवाह हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन बहुत सुखद और रोमांटिक रहेगा। 11 जनवरी से 17 फरवरी तक प्रेम में थोड़ा तनाव हो सकता है। मई से 28 जून और 26 नवंबर से दिसंबर तक का समय लव मैरिज के लिए बेस्ट है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

साल 2026 में कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?

शुरुआत में खर्चे ज्यादा रहेंगे, लेकिन 16 मार्च के बाद आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत हो जाएगी। घर बनाने या खरीदने में पैसा लगेगा। 16 मई के बाद धन लाभ के शानदार योग बनेंगे। जमीन, मकान, गोल्ड, रियल एस्टेट और म्यूचुअल फंड में अच्छा निवेश करेंगे। 16 फरवरी के बाद नया वाहन खरीद सकते हैं। पैतृक संपत्ति से भी लाभ होगा। कुल मिलाकर यह साल आर्थिक खुशियों की सौगात लेकर आएगा।

साल 2026 में कर्क राशि वालों के लिए शुभ समय

मकर संक्रांति (15 जनवरी) से 26 मई तक और 14 जुलाई के बाद का समय बहुत शुभ रहेगा। मार्च, अगस्त और नवंबर महीने खासतौर पर अच्छे हैं। संतान की प्रगति के लिए यह साल बेहतरीन है। पूरा साल खुशी और आनंद से भरा रहेगा।

साल 2026 में कर्क राशि वालों के लिए उपाय

हर सोमवार, प्रदोष और पूर्णिमा को व्रत रखें। भगवान शिव की पूजा और रुद्राभिषेक कराएं। महामृत्युंजय मंत्र का रोज जप करें। चंद्रमा, मंगल और गुरु के बीज मंत्र जपें। हर सोमवार शिवजी को सात अन्न का दान करें। चावल-शक्कर का दान करें। पूर्णिमा को चंद्रमा को अर्घ्य दें, खीर का भोग लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। हर गुरुवार गाय को घर की रोटी-गुड़ खिलाएं। सुंदरकांड का नियमित पाठ करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। 2026 आपके लिए सुख, समृद्धि और सफलता का साल है। बस विश्वास और मेहनत बनाए रखें।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज Author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article