Capricorn Yearly Horoscope 2026 in Hindi (मकर वार्षिक राशिफल 2026): मकर राशि राशिचक्र की दसवीं राशि है और इसका स्वामी शनि है। इस राशि के लोग बहुत शक्तिशाली, पूर्व जन्मों के पुण्य भोगने वाले और 50 साल के बाद भक्ति में लीन रहने वाले होते हैं। इस राशि वाले प्रशासन, शिक्षा, राजनीति, लॉ, मेडिकल के क्षेत्र और फाइनेंस में बहुत ऊंचे मुकाम हासिल करते हैं।
आप विद्वान, न्यायप्रिय और शानदार वक्ता होते हैं। कुंभ आपकी स्वराशि है, वृषभ, तुला और मिथुन आपकी मित्र राशियां हैं। आपका शुभ रत्न नीलम है। साल 2026 आपके लिए स्वास्थ्य, करियर, धन और घर बनाने का शानदार साल रहेगा। आइए जानते हैं कि नया साल आपके लिए क्या लेकर आ रहा है?
साल 2026 में मकर राशि वालों का स्वास्थ्य कैसा रहेगा?
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल बहुत अच्छा रहेगा। पिछले सालों से बेहतर हेल्थ रहेगी। लिवर और हृदय रोगी थोड़ी सावधानी रखें। 16 फरवरी से 15 मार्च और नवंबर का समय थोड़ा कमजोर है। शुगर और हार्ट के मरीज 15 दिसंबर से 15 मार्च तक खास ध्यान दें। कुल मिलाकर कोई बड़ी चिंता नहीं है, स्वास्थ्य आपको खुश रखेगा।
साल 2026 मकर राशि वालों की नौकरी और करियर के लिए कैसा रहेगा?
करियर में जबरदस्त सफलता का साल है। आईटी, मार्केटिंग, मीडिया, बैंकिंग और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए यह साल अत्यंत शुभ रहेगा। 16 अप्रैल के बाद प्रगति का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मई-जून और 15 सितंबर से 16 नवंबर तक प्रमोशन या जॉब चेंज के मजबूत योग हैं। विदेश जाने का मौका मिलेगा। रियल एस्टेट, बैंकिंग, आईटी और फिल्म बिजनेस में खूब सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर करियर का गोल्डन ईयर है।
साल 2026 मकर राशि वालों की लव और मैरिड लाइफ के लिए कैसा रहेगा?
लव लाइफ बेहतर रहेगी। जनवरी में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। 15 अप्रैल के बाद प्रेम विवाह के योग बनेंगे। जून और अगस्त में दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा, फिर सब ठीक हो जाएगा। प्रेम में सुखद और मनोरम यात्राएं होंगी, विदेश ट्रिप भी संभव है। कुल मिलाकर लव और दाम्पत्य जीवन सुंदर रहेगा।
साल 2026 में मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?
मीन संक्रांति (16 मार्च) के बाद आर्थिक स्थिति बहुत शानदार हो जाएगी। नया घर, जमीन, महंगा वाहन और आभूषण खरीदने के योग हैं। रियल एस्टेट और शेयर में निवेश फायदेमंद रहेगा। पूरा साल धन का आगमन होगा। धन का व्यय भी होगा, लेकिन सही जगह लगेगा। यह साल गृह निर्माण और समृद्धि का रहेगा।
साल 2026 में मकर राशि वालों के लिए शुभ समय
जनवरी, 16 अप्रैल से 17 अगस्त और नवंबर-दिसंबर का समय शानदार है। 14 फरवरी से 16 जून और नवंबर से 15 दिसंबर आर्थिक दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा। पूरा साल धन के निवेश और घर बनाने का रहेगा।
साल 2026 में मकर राशि वालों के लिए उपाय
भगवान कृष्ण और गोविंद की उपासना करें। गुरुवार-शनिवार विष्णु सहस्रनाम और सुंदरकांड का पाठ करें। हर रोज रामचरितमानस पढ़ें। हर शनिवार तिल, नीले वस्त्र और कंबल दान करें। गाय को केला खिलाएं। शनि और शुक्र के बीज मंत्र जपें। नीलम धारण करें। ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का रोज जप करें।
शनिवार व्रत रखें। पीपल को जल दें और 7 परिक्रमा करें। हनुमान बाहुक का पाठ करें। मंदिर में बेल-पीपल का पेड़ लगाएं। हर शनिवार हनुमान जी को पीपल के 12 पत्तों की माला चढ़ाएं और 12 नाम जपकर 3 परिक्रमा करें।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
