IND vs NZ 1st ODI लाइव स्कोर: भारत ने पहले वनडे में दर्ज की 5 विकेट से जीत, सीरीज में हासिल की 1-0 की बढ़त
IND vs NZ 1st ODI Match Highlights: भारतीय टीम ने पांच मैच की वनडे सीरीज के बारिश से प्रभावित पहले मुकाबले में 5 विकेट के अंतर से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।
IND vs NZ 1st ODI लाइव स्कोर: भारत ने पहले वनडे में दर्ज की 5 विकेट से जीत, सीरीज में हासिल की 1-0 की बढ़त
धमाकेदार अंदाज में चेज किया लक्ष्य
भारतीय टीम शुरुआत में जीत के लिए 186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी। टीम इंडिया ने 10.5 ओवर में 54 रन एक विकेट के नुकसान पर बना लिए थे। ऐसे में बारिश की वजह से मैच रोकना पड़ा और मैच दोबारा शुरू हुआ तो भारतीय टीम को 167 रन का लक्ष्य मिला। लेकिन 7 गेंद बाद मैच दोबारा बारिश के कारण रुक गया। तब भारतीय टीम ने 12 ओवर में 64 रन बना लिए थे। तिबारा जब मैच शुरू हुआ तब जीत के लिए 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य भारतीय टीम को मिला। विराट और गिल ने ऐसे में दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करके भारतीय टीम की जीत के करीब पहुंचा दिया। विराट ने 35 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। विराट और गिल टीम को 114 रन तक पहुंचा दिया। ऐसे में गिल रन बनाकर 37 (56 ) आउट हो गए। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर विराट कोहली 74 रन बनाकर डफी की गेंद पर कैच दे बैठे। इसके दो गेंद बाद अक्षर पटेल खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। जीत से 7 रन दूर भारतीय टीम थी तब श्रेयस अय्यर भी 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अंत में केएल राहुल और नमन धीर ने टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी। राहुल 3 और नमन 5 रन बनाकर नाबाद रहे। जैकब डफी ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। एक-एक सफलता काइल जैमिसन और नेथन स्मिथ को मिला।
जीत के लिए मिला था 186 रन का लक्ष्य
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की पारी को पांच मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 40.2 ओवर में 185 रन पर ढेर कर दिया। चार तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर के साथ मैच में उतरी टीम इंडिया ने शुरुआत में ही मेजबान कीवी टीम के बल्लेबाजों के बैकफुट पर रखा और नियमित अंतराल में विकेट लेकर उसे बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया। कीवी टीम को पहला झटका 22 के स्कोर पर विल यंग के रूप में लगा। 2 विकेट न्यूजीलैंड ने 40 के स्कोर पर गंवा दिए थे। इसके बाद डेरिल मिचेल और टिम सीफर्ट ने मोर्चा संभाला और वो स्कोर को 73 रन तक ले गए। सीफर्ट को गुरनूर बराड़ ने कैच करा दिया। वो 38(43) रन बना सके। इसके बाद टॉम लैथम की पारी का अंत गुरनूर बराड़ ने अपनी ही गेंद पर किया। वो 3(11) रन बना सके। चार विकेट गंवाने के बाद ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल ने कीवी टीम को संभाला और 97 रन तक ले गए। लेकिन मिचेल फिलिप्स के साथ गलतफहमी की वजह से रन आउट हो गए। उन्होंने 30(51) रन बनाए।
अर्शदीप सिंह ने चटकाए 4 विकेट
मिचेल के आउट होने के बाद एक छोर पर ग्लेन फिलिप्स टिके रहे और दूसरे छोर पर विकेट गिरते गए। कप्तान सेंटनर 4(16), नाथन स्मिथ 1(9) और काइल जैमिसन 1(6) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ग्लेन फिलिप्स 146 के स्कोर पर 30 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जैकब डफी और ब्लेयर टिक्नर ने मोर्चा संभाला और टीम क 150 रन के पार पहुंचा दिया। दोनों ने दसवें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की और टीम को 185 रन तक पहुंचा दिया। टिक्नर 34(23) रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट अर्शदीप सिंह ने लिए। 3 विकेट गुरनूर बराड़ ने लिए। 2 विकेट अंशुल कंबोज की झोली में गया।
चार पेसर्स के साथ उतरी टीम इंडिया
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की वनडे सीरीज का आगाज आज ऑकलैंड के ईडेन पार्क मैदान में होने जा रहा है। भारतीय टीम ने टी20 सीरीज 3-2 के अंतर से अपने नाम की थी। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम वनडे सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे धाकड़ खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है। ऐसे में धमाकेदार मुकाबला देखने को मिलेगा। ताजा स्कोर और लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें। पहले वनडे में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया पहले मुकाबले में चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी है।
पहले वनडे में भारत और न्यूजीलैंड की ऐसी है प्लेइंग-11:
भारत की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।
भारत और न्यूजीलैंड की वनडे टीमें (India And New Zealand ODI Squads)
न्यूजीलैंड वनडे टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), विल यंग, माइकल ब्रैसवेल, जैकब डफी, काइल जैमीसन, मैथ्यू फिशर, मैट हेनरी, ब्लेयर टिकनर, नाथन स्मिथ, ग्लेन फिलिप्स और डैरिल मिचेल।
भारतीय वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नमन धीर, अर्शदीप सिंह और इशान किशन।
