Sagittarius Yearly Horoscope 2026 in Hindi (धनु वार्षिक राशिफल 2026): धनु राशि राशिचक्र की नवमी राशि है और इसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। नवम अंक अपने आप में शुभ और भाग्यशाली होता है। धनु राशि वाले ज्ञान, धर्म, विद्या और आत्मबल के धनी होते हैं। ये लोग प्रशासन, वित्त, शिक्षा, राजनीति, न्यायिक सेवा, बैंकिंग, आईटी, डॉक्टरी और वकालत में बहुत ऊंचे मुकाम हासिल करते हैं। ये बेहतरीन कथावाचक, प्रवचनकर्ता और विश्व स्तर पर अपने ज्ञान के लिए मशहूर होते हैं। कर्क, सिंह, मेष और वृश्चिक आपकी मित्र राशियां हैं। इनका शुभ रत्न पुखराज है। साल 2026 आपके लिए करियर, धन और यश का शानदार साल रहेगा।
साल 2026 में धनु राशि वालों का स्वास्थ्य कैसा रहेगा?
पिछले सालों से इस बार सेहत बहुत बेहतर रहेगी। फरवरी और जून में आंखें, लिवर और दिल के मरीज सावधानी रखें। 16 अगस्त से 17 अक्टूबर तक का समय भी थोड़ा कमजोर है। श्वास, एलर्जी और सर्दी-जुकाम से बचें। कुल मिलाकर कोई बड़ी बीमारी नहीं आएगी, स्वास्थ्य सुख आपको खुश रखेगा।
साल 2026 धनु राशि वालों की नौकरी और करियर के लिए कैसा रहेगा?
करियर में नई ऊंचाइयों का साल है। न्यायिक सेवा, बैंकिंग, आईटी, टीचिंग, राजनीति और प्रशासन वालों के लिए यह साल बहुत शुभ रहेगा। 15 फरवरी के बाद तेज प्रगति शुरू हो जाएगी। जॉब चेंज या प्रमोशन के जबरदस्त योग हैं। बैंकिंग-आईटी वालों को विदेश यात्रा के साथ खूब तरक्की मिलेगी। बिजनेस वालों के लिए पूरा साल फायदेमंद रहेगा। यह साल करियर में मील का पत्थर साबित होगा।
साल 2026 धनु राशि वालों की लव और मैरिड लाइफ के लिए कैसा रहेगा?
लव लाइफ में सफलता का साल है। 15 मार्च के बाद 16 जून तक थोड़ी दिक्कत रहेगी, लेकिन जुलाई से प्रेम विवाह के योग बन जाएंगे। दाम्पत्य जीवन में 14 मार्च तक थोड़ा तनाव रह सकता है, फिर सब ठीक हो जाएगा। लव लाइफ में खूबसूरत यात्राएं और रोमांटिक पल मिलेंगे। कुल मिलाकर प्यार और वैवाहिक सुख शानदार रहेगा।
साल 2026 में धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?
यह साल धन बरसाने वाला है। पूरे साल आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। जमीन, मकान, नया वाहन और ज्वेलरी खरीदने के योग हैं। 14 अप्रैल के बाद रियल एस्टेट और शेयर में निवेश करेंगे। फरवरी, जून, नवंबर और दिसंबर में संपत्ति खरीदना शुभ रहेगा। कुल मिलाकर आर्थिक उन्नति जबरदस्त होगी।
साल 2026 में धनु राशि वालों के लिए शुभ समय
14 फरवरी से 15 जुलाई तक स्टूडेंट्स के लिए गोल्डन टाइम है। मई-जून, नवंबर-दिसंबर बहुत अच्छा रहेगा। जॉब और बिजनेस के लिए पूरा साल शुभ है।
साल 2026 में धनु राशि वालों के लिए उपाय
भगवान विष्णु जी की रोज उपासना करें। विष्णु सहस्रनाम, श्री सूक्त और कनकधारा स्तोत्र पढ़ें। हर गुरुवार चने की दाल दान करें और गाय को केला खिलाएं। पुखराज धारण करें। ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जप करें। पीपल पर दूध-शक्कर चढ़ाएं। श्री रामचरितमानस का रोज पाठ करें।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
