Gemini Yearly Horoscope 2026 in Hindi (मिथुन वार्षिक राशिफल 2026): मिथुन राशि राशिचक्र की तीसरी राशि है। इस राशि के स्वामी बुध हैं, जो बुद्धि, वाणी, मैथ्स, मैनेजमेंट और कम्युनिकेशन के कारक ग्रह हैं। मिथुन राशि वाले बैंकिंग, एडमिनिस्ट्रेशन, आईटी, मीडिया, राजनीति, न्यायिक सेवा और कॉरपोरेट लॉ में बहुत ऊंचे मुकाम हासिल करते हैं। ये लोग बहुत अच्छे प्रवक्ता, कथावाचक और साहित्यकार भी होते हैं।
वृषभ, तुला, मकर और कुंभ आपकी मित्र राशियां हैं। आप बहुत भाग्यशाली, हाजिर-जवाब और दोस्त बनाने में माहिर होते हैं। साल 2026 आपके लिए कुल मिलाकर बहुत शानदार और सफलता देने वाला साल रहेगा। अब आइए जानते हैं कि साल 2026 में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर क्या असर पड़ेगा?
साल 2026 में मिथुन राशि वालों का स्वास्थ्य कैसा रहेगा?
इस साल आपको हेल्थ में थोड़ी सावधानी रखनी होगी। 16 फरवरी से 17 अप्रैल तक का समय हेल्थ के लिए अच्छा नहीं है। मई के बाद सेहत में सुधार हो जाएगा। 15 सितंबर से नवंबर के बीच हार्ट, स्किन प्रॉब्लम और लिवर के मरीज खास ध्यान रखें। थायराइड या शुगर के पुराने मरीज भी सतर्क रहें। बुध की वजह से स्किन एलर्जी परेशान कर सकती है। बाकी साल हेल्थ ठीक-ठाक रहेगी, बस नियमित चेकअप और योग करते रहें।
साल 2026 मिथुन राशि वालों की नौकरी और करियर के लिए कैसा रहेगा?
करियर में बहुत अच्छी प्रगति होगी। टीचिंग, फिल्म, आईटी, बैंकिंग और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए साल शानदार है। इस साल जॉब के सिलसिले में विदेश जाने के जबरदस्त मौके मिलेंगे। प्रमोशन या जॉब चेंज के अवसर आएंगे। बिजनेस में मध्यम सफलता मिलेगी, लेकिन 25 मई और 27 सितंबर के आसपास थोड़ी परेशानी हो सकती है। 16 अगस्त के बाद नया बिजनेस शुरू करने का बेस्ट टाइम है। कुल मिलाकर, करियर और बिजनेस में खूब तरक्की होगी।
साल 2026 मिथुन राशि वालों की लव और मैरिड लाइफ के लिए कैसा रहेगा?
लव लाइफ इस साल बहुत शानदार रहेगी। युवाओं को सच्चा प्यार और प्रेम विवाह के मजबूत योग हैं। वैवाहिक जीवन सुखद और रोमांटिक रहेगा। 15 जनवरी से 25 फरवरी तक प्रेम में छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाकी पूरा साल दाम्पत्य जीवन की मिठास आपको खुश रखेगी।
साल 2026 में मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?
यह पैसों की बरसात वाला साल है। मार्च तक जॉब में थोड़ी दिक्कत रहेगी, लेकिन अप्रैल से 25 जुलाई और 15 अक्टूबर के बाद धन आने के शानदार योग बनेंगे। इस साल नई गाड़ी, जमीन, मकान या फार्महाउस खरीदने के मौके मिलेंगे। सोने-हीरे के गहने भी खरीदेंगे। साल की शुरुआत के 45 दिन में खर्चा ज्यादा रहेगा, लेकिन धन भी खूब आएगा। पैसा घर बनवाने, बच्चों की पढ़ाई और अच्छे कामों में लगेगा। कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत रहेगी।
साल 2026 में मिथुन राशि वालों के लिए शुभ समय
मार्च से 16 जून तक और सितंबर से दिसंबर तक का समय बहुत शुभ है। अप्रैल और नवंबर महीने सबसे लकी रहेंगे। इस साल कई धार्मिक यात्राएं भी होंगी। 2026 आपके लिए बहुत सफल और खुशहाल साल साबित होगा।
साल 2026 में मिथुन राशि वालों के लिए उपाय
हर रोज भगवान विष्णु की पूजा करें और उनके मंदिर जाएं। श्री विष्णु सहस्रनाम और कनकधारा स्तोत्र का रोज पाठ करें। दुर्गा सप्तशती का सिद्ध कुंजिका स्तोत्र पढ़ें। बुध, शुक्र और शनि के बीज मंत्र का जप करें। हर बुधवार गाय को पालक या हरा चारा खिलाएं। गणेश जी को रोज दूर्वा चढ़ाएं और एक पान का पत्ता अर्पित करें।
भैरो बाबा की उपासना करते रहें। मिठास भरी वाणी बोलें, माता-पिता का चरण स्पर्श करें। पत्नी से हमेशा प्यार और मधुर भाषा में बात करें, कभी गुस्सा न करें। शुक्ल पक्ष के प्रदोष में कुश के जल से शिवलिंग का रुद्राभिषेक कराते रहें। 2026 आपके लिए खुशियां, सफलता और समृद्धि लेकर आएगा। बस मेहनत और विश्वास बनाए रखें।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
