िLibra Yearly Horoscope 2026 in Hindi (तुला वार्षिक राशिफल 2026): तुला राशि राशिचक्र की सातवीं राशि है और इसके स्वामी शुक्र हैं। तुला राशि वाले अमूमन बहुत सुंदर, भाग्यशाली, आध्यात्मिक और ग्लैमरस लाइफ जीने वाले होते हैं। तुला राशि वाले वकालत, फिल्म, मीडिया, प्रबंधन, प्रवक्ता, प्रशासन और राजनीति में बहुत ऊंचे मुकाम हासिल करते हैं। ये उच्च कोटि के साहित्यकार और मोटिवेशनल गुरु भी होते हैं।
शुक्र का प्रभाव इनको लग्जरी वाहन, अच्छे कपड़े और शानदार घर का शौकीन बनाता है। वृषभ, कन्या, मकर और कुंभ आपकी मित्र राशियां हैं। आपके लिए ओपल और हीरा रत्न धारण करना शुभ रहता है। साल 2026 आपके लिए सुख, समृद्धि, प्यार और करियर में बंपर सफलता का साल रहेगा। आइए जानते हैं कि नया साल आपके लिए क्या लेकर आ रहा है?
साल 2026 में तुला राशि वालों का स्वास्थ्य कैसा रहेगा?
इस साल आपका स्वास्थ्य ज्यादातर समय बहुत अच्छा रहेगा। बीपी, लिवर और श्वास की पुरानी समस्या वाले जनवरी और सितंबर में थोड़ी सावधानी रखें। प्रोस्टेट, बीपी और शुगर के मरीज 25 अप्रैल के बाद खास ध्यान दें। हृदय रोगियों के लिए 15 मार्च तक का समय थोड़ा कमजोर है। बाकी साल हेल्थ शानदार रहेगी।
साल 2026 तुला राशि वालों की नौकरी और करियर के लिए कैसा रहेगा?
करियर में बहुत शानदार प्रगति होगी। जॉब में प्रमोशन पक्का है। 26 मार्च से 16 दिसंबर तक विदेश यात्रा के जबरदस्त मौके मिलेंगे। आईटी और मैनेजमेंट वालों के लिए 16 सितंबर से 14 दिसंबर और 16 मार्च से 15 जुलाई के बीच विदेश जाने की प्रबल संभावना है। जुलाई से अक्टूबर तक प्रमोशन या जॉब चेंज के योग हैं। बिजनेस में भी ग्रोथ शानदार रहेगी। कुल मिलाकर यह साल करियर का पीक टाइम है।
साल 2026 तुला राशि वालों की लव और मैरिड लाइफ के लिए कैसा रहेगा?
लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। फरवरी के बाद विवाह के मजबूत योग बनेंगे। 28 जनवरी तक लव लाइफ को संभालकर रखना होगा। वैवाहिक जीवन सुखद और रोमांटिक रहेगा। जुलाई और नवंबर में थोड़ा तनाव हो सकता है। लव लाइफ में खूबसूरत यात्राएं होंगी, विदेश ट्रिप भी संभव है। कुल मिलाकर यह साल प्यार और दाम्पत्य सुख का रहेगा।
साल 2026 में तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?
15 फरवरी कुंभ संक्रांति के बाद आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत हो जाएगी। गोल्ड, शेयर, मकान और रियल एस्टेट में निवेश करेंगे। मार्च के बाद धन आने के शानदार रास्ते खुलेंगे। अप्रैल के बाद नया मकान या जमीन खरीद सकते हैं। नया वाहन भी आएगा। म्यूचुअल फंड और शेयर से अच्छा मुनाफा होगा। सिल्वर और हीरे के गहने खरीदने का भी समय है। यह साल आर्थिक खुशहाली का रहेगा।
साल 2026 में तुला राशि वालों के लिए शुभ समय
15 फरवरी से जुलाई तक और फिर सितंबर, नवंबर-दिसंबर परिवार के लिए बहुत शुभ हैं। इस साल घर में मांगलिक कार्य होगा। संतान के करियर के लिए मई से अगस्त तक का समय बेहतरीन है। कुल मिलाकर 2026 आपके लिए बहुत सफल और खुशहाल साल रहेगा।
साल 2026 में तुला राशि वालों के लिए उपाय
हर रोज श्री सूक्त और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। माता लक्ष्मी की पूजा श्री विष्णु के साथ करें। शुक्रवार को सुगंधित इत्र लगाएं और अंधे-गरीब को अन्न-वस्त्र दान करें। शुक्र, शनि और बुध के बीज मंत्र जपें। पत्नी का सम्मान करें, प्यार से बोलें। हर रोज रामचरितमानस का पाठ करें। समय-समय पर पत्नी को सोने-हीरे के गहने गिफ्ट करें। मंदिर जाएं और प्रदोष काल में शिव उपासना करें। बुधवार दोपहर 12 से 1:30 के बीच बटुक भैरव स्तोत्र पढ़कर सात अन्न दान करें।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
