Maharashtra State Film Awards 2025: बॉलीवुड की एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) और मशहूर लेखक सलीम खान (Salim Khan) इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि रानी मुखर्जी और सलीम खान को महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार दिया जाएगा। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे थे। अब रानी मुखर्जी और सलीम खान का ये सम्मान मिल गया है। जिसके बाद से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। अवॉर्ड के मिलने के बाद रानी मुखर्जी ने एक बयान भी जारी किया है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:Samuk: अक्षय कुमार संग बनेगी इस 'मुक्काबाज' स्टार की जोड़ी, मचेगा धमाल
रानी मुखर्जी-सलीम खान को मिला सम्मान
एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को 62वें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह में राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। ये सम्मान भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया है। दूसरी तरफ दिग्गज लेखक सलीम खान (Salim Khan) को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सलीम खान समारोह में खुद मौजूद नहीं थे। उनकी ओर से हेलन (Helen) ने ये सम्मान स्वीकार किया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:बॉलीवुड की सोच पर Kareena Kapoor ने उठाए सवाल, Animal को लेकर कही ये बात
इन दिग्गजों को भी मिला सम्मान
महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार में सिर्फ रानी मुखर्जी और सलीम खान ही नहीं, बल्कि दूसरे बड़े नामों को भी सम्मान मिला। दिग्गज संगीतकार पंडित हृदयनाथ मंगेशकर (Hridaynath Mangeshkar) को चित्रपति वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। वहीं एक्टर और निर्देशक प्रसाद ओक (Prasad Oak) को चित्रपति वी. शांताराम स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार (Ashish Shelar) ने सभी विनर्स को अवॉर्ड दिए।
रानी मुखर्जी ने कही ये बात
सम्मान मिलने की बात करते हुए रानी मुखर्जी ने कहा, 'मुझे लगता है कि यही बात इस पल को मेरे लिए इतना खास बनाती है, क्योंकि ये सम्मान मुझे अपने ही लोगों से और उस जगह से मिल रहा है, जिससे मैं जुड़ी हूं। भारतीय सिनेमा के दिग्गज राज कपूर जी के नाम पर रखा गया पुरस्कार मिलना अपने आप में मेरे लिए बहुत बड़ी और विनम्र करने वाली बात है। मैं सच में उम्मीद करती हूं कि मैं इस सम्मान पर खरी उतर पाऊंगी।' रानी ने आगे कहा, 'मुंबई ने मुझे मेरी पहचान दी है। इसने मुझे दर्शक दिए हैं। इसने मुझे करियर दिया है। ये मेरा घर, मेरी सुरक्षित जगह और मेरे लिए सब कुछ रहा है। इसलिए यह पुरस्कार मेरे दिल में हमेशा एक खास जगह रखेगा, क्योंकि जब भी मैं इसे देखूंगी, तो मुझे सिर्फ एक पुरस्कार नजर नहीं आएगा। मुझे अपना मुंबई और अपना महाराष्ट्र नजर आएगा।' वहीं, हेलेन ने सलिम साहब की ओर से मिले सम्मान को लेकर कहा, 'मैं इस पुरस्कार के लिए सलिम साहब की तरफ से आभारी हूं। वो कहते हैं कि आप सभी प्यारे लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद, जो उन्हें इतने समय से फॉलो कर रहे हैं और उनका साथ दे रहे हैं। वो आप सभी का शुक्रिया अदा करते हैं। उनकी सभी फिल्में मेरी पसंदीदा हैं। उनकी सेहत बहुत अच्छी है। वो बहुत मजबूत इंसान हैं और वो आप सभी, पूरे महाराष्ट्र और पूरे भारत के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजते हैं।'
