बॉलीवुड

Samuk: अक्षय कुमार संग बनेगी इस 'मुक्काबाज' स्टार की जोड़ी, मचेगा धमाल

Viineet Kumar Siingh in Samuk: कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बनने जा रही अक्षय कुमार की फिल्म 'सैमुक' में अब बॉलीवुड एक्टर विनीत कुमार सिंह की धांसू एंट्री होती नजर आ रही है।

Image

'सैमुक' में नजर आएंगे विनीत कुमार सिंह (Pic Credit: Instagram)

Viineet Kumar Siingh in Samuk: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सैमुक' (Samuk) को लेकर चर्चा में हैं। विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन में बन रही यह फिल्म एक साइंस-फिक्शन एलियन सर्वाइवल-एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है। फिल्म को लेकर अब एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता विनीत कुमार सिंह भी इस फिल्म का हिस्सा बन गए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: मेधा शंकर-शैरॉन वर्मा संग डेटिंग की अफवाहों पर Samay Raina ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'यह केवल इंटरनेट...')

'सैमुक' में नजर आएंगे विनीत कुमार सिंह

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के मुताबिक 'मुक्काबाज' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके विनीत कुमार सिंह को मेकर्स ने 'सैमुक' में बड़ा रोल ऑफर किया है। हालांकि उनके कैरेक्टर को लेकर डिटेल्स को मेकर्स ने अभी सीक्रेट ही रखा है। बताया जा रहा है कि निर्देशक कनिष्क वर्मा को इस किरदार के लिए ऐसे अभिनेता की तलाश थी, जो अपने अभिनय में इंटेंसिटी के साथ-साथ एक अलग तरह रोनक ला सके। उन्हें विनीत कुमार सिंह इस भूमिका के लिए एकदम परफेक्ट लग रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड की सोच पर Kareena Kapoor ने उठाए सवाल, Animal को लेकर कही ये बात)

अक्षय कुमार संग बनेगी विनीत कुमार सिंह की जोड़ी

विनीत कुमार सिंह को अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। दोनों किरदारों के बीच फिल्म में एक मजबूत बॉन्ड देखने को मिल सकता है। मेकर्स 'सैमुक' की कास्टिंग को लेकर काफी सावधानी बरत रहे हैं। फिल्म में सिर्फ बड़े नामों के बजाय ऐसे कलाकारों को शामिल किया जा रहा है, जो लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। विनीत कुमार सिंह की बात करें तो अभिनेता 'गोल्ड', 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल', 'सांड की आंख', 'जाट' और 'छावा' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। वहीं दूसरी ओर 'सैमुक' में अक्षय कुमार लगभग 13 सालों के बाद प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह के साथ काम कर रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article