Chia Seeds for Skin: चीया सीड्स आजकल काफी ट्रेंड में हैं। कुछ सालों में इसके इस्तेमाल का प्रचलन लोगों के बीच काफी तेजी से बढ़ा है। इन बीजों में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन जैसे अनेक पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी फायदेमंद होते हैं। चीया सीड्स के सेवन से हमारी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाया जा सकता है। बालों को मजबूती देने के लिए भी चीया सीड्स का उपयोग किया जाता है। आज के दौर में इसे वजन घटाने में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने लगा है।
हेल्दी स्किन के लिए चीया सीड्स
इनमें फॉलेट, आयरन, पोटैशियम, विटामिन सी, विटामिन ए मौजूद होने की वजह से स्किन की खूबसूरती को निखारने में मदद मिल सकती है। चीया सीड्स को खाने से त्वचा हाइड्रेट रहती है और अधिक चमकदार और मुलायम नजर आने लगती है। स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए ये सीड्स बेहतर एलिमेंट की तरह काम कर सकते हैं। इसकी मदद से स्किन की ड्राइनेस को दूर करने और त्वचा की सेहत को बेहतर बनाया जा सकता है।
स्किन को करते हैं रिपेयर
स्किन पर इसके इस्तेमाल से बढ़ती उम्र के संकेतों को कम किया जा सकता है। बुढ़ापे के संकेतों जैसे- झुर्रियों, फाइन लाइंस जैसी परेशानियों को दूर करने के लिए एक एक अच्छा उपाय माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स वाले गुण फ्री रेडिकल्स की परेशानी को दूर रखते हैं और खराब हो चुकी स्किन को भी रिपेयर करने में मददगार होते हैं। चीया सीड्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होते हैं, जो हमारी त्वचा को सूर्य से निकलने वाली हानिकारक यूवी किरणों से बचाने का काम करते हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल
इसे उपयोग में लाने के लिए कुछ घंटों तक पानी में भिगोकर रखें और इसके बाद आप देखेंगे तो इन बीजों का स्वरूप काफी बदल चुका होगा। अब यह बेहद मुलायम और गूदेदार नजर आएंगे। इसके बाद अब इसमें शहद और ऑलिव आयल मिलाकर एक पैक तैयार कर लीजिए। फिर इसे अपनी स्किन पर अप्लाई करें। हल्के हाथों से मसाज करते हुए इसे चेहरे पर लगाएं। इस पैक को लगाने से आपकी स्किन एक्सफोलिएट होगी और आपके चेहरे पर एक अलग तरह का ग्लो नजर आने लगेगा।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह के ब्यूटी रुटीन से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)
