लाइफस्टाइल

अब घर पर ही मिलेगा पार्लर जैसा निखार, इस तरह करें हाइड्रा फेशियल, 50 में 25 सी चमकेगी त्वचा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 11, 2024, 06:34 PM IST

अगर आप फेशियल पर हजारों रुपये खर्च कर थक चुके हैं तो यहां हम आपको घर पर ही हाइड्रा फेशियल करने के ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां जानें हाइड्रा फेशियल करने का सही तरीका।

Image

How to do hydra facial at home

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लोग आजकल घंटों पार्लर में बिताते हैं और हजारों रुपये खर्च करते हैं। इतना ही नहीं लोग महंगे फेशियल ट्रीटमेंट भी लेते हैं। हालांकि आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के पास इतना समय नहीं होता कि वो फेशियल पर हजारों रुपये खर्च कर सके। ऐसे में घर पर ही हाइड्रा फेशियल की मदद से आप चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको घर पर कुछ चीजों से हाइड्रा फेशियल करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

How To Do Hydra Facial at home - घर पर कैसे करें हाइड्रा फेशियल

क्‍लीनिंग

क्‍लीनिंग करने के लिए एक बाउल में 2 चम्‍मच ओट्स पाउडर, 3 चम्‍मच दूध और 1 चम्‍मच ग्लिसरीन लें। इस सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट तक मसाज करें। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से डेड स्किन सेल्स बाहर निकलेंगे।

मसाज क्रीम

मसाज क्रीम बनाने के लिए 1 कटोरी में 2 चम्‍मच दही, थोड़ा बीटरूट जूस मिलाएं। फिर इससे मसाज करें। 10 मिनट मसाज करने के बाद चेहरा धो लें। ऐसा करने से चेहरे पर अलग सा निखार देखने को मिलेगा। इससे स्किन सॉफ्ट और ब्राइट होगी।

ऐसे बनाएं फेस पैक

वहीं फेस पैक बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी, बेसन, आलू का रस,आधा चम्मच ग्लिसरीन और दूध मिलाकर एक फेस पैक तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट बाद चेहरा धो लें। ऐसा करने से चेहरे के सारे दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे। हफ्ते में कम से कम 2 बार ऐसे फेशियल करें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article