लाइफस्टाइल

Shaadi Ki Shopping: दुल्हन की कलाइयों में रंग जमा देंगे ये फैंसी चूड़े, दिल्ली के इन मार्केट्स से खरीदे लहंगे से लेटेस्‍ट, ट्रेंडी, मैचिंग Choode

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 11, 2024, 03:17 PM IST

Shaadi Ki Shopping: अगर आप ब्राइडल चूड़े के लिए सस्ते मार्केट्स सर्च कर रही हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यहां हम दिल्ली के उन सस्ते मार्केट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से आप बेहद कम दाम पर ब्राइडल चूड़े खरीद सकती हैं।

Image

Famous bridal chooda markets

Shaadi Ki Shopping: भारत में चूड़ियां सुहाग की निशानी मानी जाती हैं। ये एक ऐसी एक्सेसरीज है, जिसे महिलाएं पहनना काफी पसंद करती हैं। इन दिनों चूड़ा पहनने का क्रेज काफी बढ़ता जा रहा है। खासकर उन लड़कियों को चूड़ियां पहनने का शौक होता है जिनकी शादी होने वाली होती है। इसलिए आपने देखा भी होगा कि ब्राइड टू बी गर्ल्स चूड़े पर अच्छे खासे पैसे खर्च करती हैं। शादियों का सीजन शुरू होते ही लड़कियां जमकर शॉपिंग शुरू कर देती हैं। खासकर जब खुद की शादी हो तो लड़कियां लहंगे से लेकर चूड़ा तक हर एक चीज डिफ्रेंट खरीदना चाहती हैं। अगर बात करें चूड़े की तो ये एक गहना है, जिसे पहनते ही महिला की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। ऐसे में अगर आपकी शादी होने वाली है और आप सस्ते में चूड़ा खरीदना चाहती हैं तो दिल्ली के इन मार्केट्स को एक्सप्लोर कर सकती हैं।

लाजपत नगर

लाजपत नगर साउथ दिल्ली का फेमस मार्केट है। शादी की शॉपिंग के लिए ये मार्केट काफी फेमस है। अगर बात करें ब्राइडल चूड़े की तो आपको यहां एक से एक वैरायटी देखने को मिल जाएगी। यहां लेटेस्ट पैटर्न वाले चूड़े काफी सस्ते दाम पर मिल जाते हैं।

तिलक नगर मार्केट

तिलक नगर मार्केट में ठीक-ठीक दाम में बढ़िया डिजाइनर चूड़े मिल जाते हैं। यहां लड़कियों के नाम वाले कस्टमाइज चूड़े भी उपलब्ध रहते हैं। ऐसे में चूड़े की शॉपिंग के लिए इस मार्केट को जरूर एक्सप्लोर करें।

राजौरी गार्डन मार्केट

राजौरी गार्डन मार्केट दिल्ली के क्लासी मार्केट्स में से एक है। अगर आप शादी पर क्लासी दिखना चाहती हैं तो एक बार इस मार्केट को एरक्सप्लोर जरूर करें। यहां आपको सस्ते से लेकर महंगे तक में अच्छे चूड़े मिल जाएंगे।

चांदनी चौक मार्केट

ब्राइडल शॉपिंग के लिए चांदनी चौक सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर है। यहां लहंगों से लेकर चूड़े तक की अलग अलग वैरायटी मिलती है। यहां आपको ड्रेस से मैचिंग ज्वैलरी आसानी से मिल जाएंगे।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article