लाइफस्टाइल

Most Visited Places in Himachal: हिमाचल में एन्जॉय करें हल्की सर्दी वाला ये सुहाना मौसम, स्वर्ग से कम नहीं ये जगहें

  • Edited by: कुलदीप राघव
  • Updated Nov 10, 2022, 01:06 PM IST

Himachal Pradesh Tourism: इस समय हिमाचल प्रदेश का घूमने का मजा दोगुना है क्योंकि एक तरफ तो हल्की सर्दी का मौसम है और दूसरी तरफ चुनावी मौसम है। इन दोनों मौसम के बीच आप हिमाचल की वादियों में कुछ पल सुकून के बिता सकते हैं।

Image

Most Visited Places in Himachal: हिमाचल में एन्जॉय करें हल्की सर्दी वाला ये सुहाना मौसम, स्वर्ग से कम नहीं ये जगहें

Himachal Pradesh Tour: क्या आप भी अपनी बिजी जिंदगी से कुछ दिनों का ब्रेक लेने का प्लान बना रहे हैं और अगर आपको पहाड़, झील, घाटियां, हरियाली तथा प्रकृति की गोद में सुकून भरे दृश्य देखना पसंद हैं? तो ऐसे में आपको इस हल्की सर्दी वाले सुहाने मौसम में हिमाचल प्रदेश जरूर जाना चाहिए। हिमाचल राज्य की खूबसूरती आपको वाकई कभी निराश नहीं करेगी। लेकिन अगर आपके मन में भी ये सवाल ये है, कि आखिर जाएं तो जाएं कहां? या अपनी ट्रिप में कौन सी जगहों को अवश्य विजिट करें? तो रही हिमाचल के कुछ बेहद हसीन टूरिस्ट स्पॉट्स, जहां आपको जाना ही चाहिए।

बीर बिलिंग – प्रकृति, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों और आसमान झूती जमीन के बीच बसा बीर गांव एक मस्ट विजिट डेस्टिनेशन है। अगर आपको बर्फ से ढकी पहाड़ियों को बेहतर तरीके से अनुभव करना है। तो आपको बीर आकर पैराग्लाइडिंग जरूर ट्राई करना चाहिए। बता दें कि, बीर को देश के पैराग्लाइडिंग कैपिटल के रूप में भी जाना जाता है। करीब 5000 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस गांव में आप ट्रेकिंग, माउंटेन बाइकिंग, हैंड ग्लाइडिंग जैसी कई सारी रोमांचक एक्टिविटीज कर सकते हैं। बीर का लोकल मार्केट और झील भी काफी फेमस है। 67.6 किलोमीटर की दूरी के साथ कांगड़ा एयरपोर्ट यहां से सबसे करीबी हवाई अड्डा है। इसके अलावा आप सड़क मार्ग या रेल मार्ग के माध्यम से भी यहां पहुंच सकते हैं। यहां से सबसे करीबी ट्रेन स्टेशन आह्जू रेलवे जंक्शन है, जो मात्र 4.5 किलोमीटर की दूरी पर है।

धर्मशाला – समुद्री सतह से 1475 मीटर की ऊंचाई पर बसे इस शहर की बात बहुत निराली है। अगर आप शहर की भीड़भाड़ और शोर से कुछ दिन की छुट्टी चाहते हैं। तो धर्मशाला आपके लिए परफेक्ट सुकून भरा गेट अवे हो सकता है। बर्फ से लदी मंत्रमुग्ध करने वाले पर्वत और बुद्धिस्ट मॉनेस्ट्री इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। यहां से कांगड़ा एयरपोर्ट मात्र 17 किलोमीटर की दूरी पर है। जहां से आप आराम से कार या बस के माध्यम से धर्मशाला पहुंच सकते हैं। अगर आप रेल मार्ग से आना चाहते हैं, तो सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन पठानकोट में है। जो धर्मशाला से करीब 85 किलोमीटर की दूरी पर है।

कसौली – अगर आप वीकेंड के लिए एक छोटी सी ट्रिप प्लान कर रहे हैं। तो चंडीगढ़ से शिमला के रास्ते में आने वाला कसौली शहर, बेस्ट ऑप्शन होगा। चंडीगढ़ से 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ये शहर मनमोहक दृश्यों और एडवेंचर का धनी है। यहां आकर आप ट्रेकिंग, कैम्पिंग, राफ्टिंग समेत और भी कई दिलचस्प चीजें कर सकते हैं। आप यहां सड़क से पहुंच सकते हैं। इसी के साथ अगर आप रेल मार्ग चुनते हैं, तो आपको कालका रेलवे स्टेशन उतरना पड़ेगा जो कसौली से 40 किलोमीटर की दूरी पर है।

मंडी – हिमाचल में बसा ये शहर प्राचीन मंदिरों, बड़े-बड़े देवदार के पेड़ों और बेहद हसीन नजारों का घर है। मंडी को पहले मांडव नाम से भी जाना जाता था, जहां के कस्बे, शांत झीले, हरियाली शायद ही आपको कहीं और मिल पाए। मंडी का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन जोगिंदर नगर है, जहां से मंडी लगभग 55 किलोमीटर दूर है। आप यहां हवाई या सड़क मार्ग से भी पहुंच सकते हैं। करीबी हवाई अड्डा कुल्लू में है, वहां से मंडी के लिए 2 घंटे का समय लगता है। मंडी आकर आप पराशर झील, रेवलसर, शिकारी देवी, कमरु नाग, थाची, तत्तापानी और भूतनाथ मंदिर जैसी जगहों पर अवश्य जाएं।

मनाली – जंगल, हसीन वादियों और घाटियों के घिरे इस शहर की बात वाकई कुछ और ही है। समुद्र तल से 1950 मीटर की ऊंचाई वाली ये जगह, देश के मुख्य टूरिस्ट स्पॉट्स की लिस्ट में शामिल है। मनाली पीर पंजाल और धौलाधार पर्वतमाला के बीच बसा हिल स्टेशन है, जहां कि हवा और पानी आपको वापस नहीं जाने देगा। और अगर आप हिमाचली संस्कृति, भोजन, रोमांच और प्रकृति का आनंद लेते हैं। तो मनाली बेस्ट है, यहां आप रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, कैम्पिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग समेत और भी बहुत कुछ कर सकते हैं। जोगिनी फॉल्स, राहला फॉल्स, पातालसू पीक, रोहतांग पास, सोलांग यहां के लुभावने स्थलों में से कुछ हैं।

शिमला – दिल्ली से करीब 342 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ये शहर, देश के मुख्य हिल स्टेशनों में से एक है। ये 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, तथा वीकेंड या चार-पांच दिन की ट्रिप के लिए परफेक्ट लोकेशन है। यहां आप रोमांच के नए लेवल को अनलॉक करेंगे।

स्पीति वैली – चारों तरफ से हिमालय से घिरी हुई ये घाटी, समुद्री सतह से करीब 12500 फीट की ऊंचाई पर है। यहां की घुमावदार सड़के, बर्फ से ढकी पहाड़ियां और ठंडा रेगिस्तान आपको मन मोहने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यहां साल के 250 दिन ही धूप निकलती है, तथा बाकी दिनों में बहुत ठंड का अनुभव कर सकते हैं। यहां की स्पीती मोनेस्ट्री, चंद्रताल झील, काजा, कुंजुम पास, पिन वैली नेशनल पार्क, त्रिलोकीनाथ मंदिर कुछ मस्ट विजिट टूरिस्ट लोकेशन्स हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article