देश

PM Modi ने जो बाइडन से की फोन पर बात, Air India-Boeing Deal को दिया ऐतिहासिक करार

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 14, 2023, 11:12 PM IST

Air India-Boeing Deal: व्हाइट हाउस की एक घोषणा के अनुसार, बोइंग और एयर इंडिया एक समझौते पर पहुंचे हैं। जिसके तहत एयरइंडिया बोइंग से 220 विमान खरीदेगी। जिसमें 190 B737 MAX, 20 B787, और 10 B777X विमान शामिल होगा। इन विमानों के लिए 34 बिलियन अमरीकी डॉलर एयर इंडिया चुकाएगी ।

Image

पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से टेलीफोन पर बातचीत की।

Photo : PTI

Air India-Boeing Deal: पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच मंगलवार को फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने पारस्परिक सहयोग पर बात की। साथ ही एयर इंडिया और बोइंग के बीच विमान खरीद समझौते को ऐतिहासिक करार दिया। यह सौदा दोनों देशों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने में मदद करेगा।

कितने विमान

व्हाइट हाउस की एक घोषणा के अनुसार, बोइंग और एयर इंडिया एक समझौते पर पहुंचे हैं। जिसके तहत एयर इंडिया बोइंग से 220 विमान खरीदेगी। जिसमें 190 B737 MAX, 20 B787, और 10 B777X विमान होंगे। यह सौदा 34 बिलियन अमरीकी डॉलर का होगा। साथ ही इस सौदे में 70 और विमान खरीदने का विकल्प होगा जो कुल लेनदेन मूल्य को 45.9 बिलियन अमरीकी डॉलर तक ले जा सकता है।

क्या कहा पीएमओ ने

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन के साथ गर्मजोशी से फोन पर बात किया। पीएमओ ने कहा कि दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के मजबूत होने पर संतोष व्यक्त किया, जिसके परिणामस्वरूप सभी क्षेत्रों में मजबूत वृद्धि हुई है।

पीएम ने किया आमंत्रित

पीएम मोदी ने बोइंग और अन्य अमेरिकी कंपनियों को भारत में नागरिक उड्डयन क्षेत्र के विस्तार के कारण उत्पन्न होने वाले अवसरों का उपयोग करने के लिए आमंत्रित किया। साथ ही दोनों नेताओं ने हाल ही में वाशिंगटन डीसी में क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज (आईसीईटी) पहल की पहली बैठक का स्वागत किया और अंतरिक्ष, सेमी-कंडक्टर, आपूर्ति श्रृंखला, रक्षा सह-उत्पादन में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की इच्छा व्यक्त की।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article