बिजनेस

बड़ी डील! Airbus से 250 विमान खरीदेगी Air India, एयरबस के CEO बोले- 'Historic Moment'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2023, 07:19 PM IST

Agreement between Air India and Airbus: एयर इंडिया ने एयरबस से 250 विमान खरीदने की घोषणा की है। इनमें से 40 बड़े आकार के विमान होंगे टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इस बारे में बताया।

Image

17 साल में यह पहला मौका है जबकि एयर इंडिया विमान खरीद के ऑर्डर देने जा रही है

Photo : BCCL

एयरलाइन अपने बेड़े और परिचालन का विस्तार करने की तैयारी कर रही है। 17 साल में यह पहला मौका है जबकि एयर इंडिया विमान खरीद के ऑर्डर देने जा रही है। टाटा समूह के स्वामित्व में आने के बाद यह एयर इंडिया का पहला ऑर्डर होगा।टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन एयरबस से 40 बड़े आकार के ए350 और 210 छोटे आकार के विमान खरीदेगी।

एक 'ऑनलाइन' बैठक में चंद्रशेखरन ने कहा कि इन विमानों की खरीद के लिए एयरबस के साथ आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस बैठक में अन्य लोगों के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों भी मौजूद थे।

बड़े आकार के विमान का इस्तेमाल लंबी दूरी की उड़ानों के लिए किया जाएगा। 16 घंटे से अधिक की उड़ानों को लंबी दूरी की उड़ान कहा जाता है।

टाटा समूह ने पिछले साल जनवरी में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था

इस अधिग्रहण के बाद टाटा समूह इस एयरलाइन को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न उपाय कर रही है। एयरलाइन ने आखिरी बार 111 विमानों की खरीद का ऑर्डर 2005 में दिया था। इनमें से 68 विमानों का ऑर्डर बोइंग को और 43 का एयरबस को दिया गया था। टाटा समूह ने 27 जनवरी को एयर इंडिया के अधिग्रहण के एक साल पूरे किए थे। उस समय एयरलाइन ने कहा था कि वह भविष्य की वृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए नए विमानों की खरीद के ऐतिहासिक ऑर्डर को अंतिम रूप दे रही है। एयरलाइन ने अगले पांच साल में बदलाव के लिए विहान.एआई के तहत रूपरेखा तैयार की है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article