देश

'INDIA' गठबंधन पर PM का करारा प्रहार, बोले-सनातन को मिटाना चाहते हैं ये, हमें सतर्क रहना होगा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2023, 01:41 PM IST

PM Modi's Sanatan Remark : गुरुवार को मध्य प्रदेश के बीना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 'विपक्ष के ये लोग सनातन धर्म को मिटाना चाहता हैं। इनसे हमें सतर्क रहना होगा। इन्होंने हमारी संस्कृति पर हमला करने की रणनीति बनाई है। हमें सतर्क रहते हुए इनके मंसूबों को नाकाम करना होगा।'

PM Modi's Sanatan Remark : सनानत बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'INDIA' गठबंधन पर तीखा प्रहार किया है। गुरुवार को मध्य प्रदेश के बीना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 'विपक्ष के ये लोग सनातन धर्म को मिटाना चाहता हैं। इनसे हमें सतर्क रहना होगा। इन्होंने हमारी संस्कृति पर हमला करने की रणनीति बनाई है। हमें सतर्क रहते हुए इनके मंसूबों को नाकाम करना होगा।' पीएम ने कहा कि इस सनातन धर्म ने ही स्वामी विवेकानंद और लोकमान्य तिलक को प्रेरणा दी।

'INDIA' गठबंधन के पास कोई नेता नहीं-पीएम

प्रधानमंत्री ने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन के लोग आज खुले तौर पर सनातन धर्म को निशाना बना रहे हैं। कल ये हमले और तेज करेंगे। इसलिए देश के सनातनियों को इनसे सावधान रहना होगा। हमें ऐसे लोगों को रोकना होगा। 'इंडिया' गठबंधन पर तंज कसते हुए पीएम ने आगे कहा कि इनके पास कोई नेता नहीं है। इनका एजेंडा सनातन धर्म को तहस-नहस करने का है।

जी-20 में दुनिया हमसे प्रभावित हुई-PM

पीएम ने जी-20 सम्मेलन की सफलता पर कहा कि इस कामयाबी का श्रेय 140 करोड़ भारतीयों को जाता है। यह सफलता देश की सामूहिक शक्ति की प्रतीक है। दुनिया के लोग हमारी विविधता एवं विरासत देखकर प्रभावित हुए।

'भ्रष्टाचार और अपराध के अलावा कुछ नहीं दिया'

उन्होंने आगे कहा कि देश और राज्य के विकास के लिए यह जरूरी है कि केंद्र अथवा राज्य सरकार पूरी पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार से मुक्त होकर काम करे। एक समय ऐसा भी था जब मध्य प्रदेश को पिछड़ा राज्य कहा जाता था। आजादी के बाद जिसने इस राज्य में शासन किया उसने इस प्रदेश को भ्रष्टाचार और अपराध के अलावा कुछ नहीं दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article