देश

BJP नेता की हत्या के मामले में फैसला सुनाने पर जज को धमकियों का सिलसिला, अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2024, 07:58 AM IST

अलाप्पुझा जिला पुलिस प्रमुख ने एक विज्ञप्ति में कहा कि कुल पांच मामले दर्ज किए गए हैं और चार मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Image

रंजीत ्श्रीनिवासन

Ranjith Srinivasan murder case: केरल में भारतीय जनता पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) प्रकोष्ठ के नेता रंजीत श्रीनिवासन की हत्या मामले में फैसला सुनाने के बाद मावेलिक्कारा के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश को कथित तौर पर विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर धमकी दिए जाने के सिलसिले में पुलिस ने अभी तक चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को जानकारी दी। केरल पुलिस ने मावेलिक्कारा अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-प्रथम वीजी श्रीदेवी को ऑनलाइन दी जा रही धमकियों को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और दो हिरासत में हैं। जांच जारी है तथा उनके बारे में जल्द जानकारी दी जाएगी।

अब तक चार गिरफ्तार

अलाप्पुझा जिला पुलिस प्रमुख ने एक विज्ञप्ति में कहा कि कुल पांच मामले दर्ज किए गए हैं और चार मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें कहा गया है कि अलाप्पुझा दक्षिण पुलिस थाना में चार और पुन्नपरा पुलिस थाना में एक मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम नियुक्त की गई। केरल की एक अदालत ने दिसंबर 2021 में अलप्पुझा जिले में भाजपा की ओबीसी शाखा के नेता श्रीनिवासन की हत्या के मामले में प्रतिबंधित इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े 15 लोगों को मंगलवार को मौत की सजा सुनाई।

सजा सुनाने के बाद सोशल मीडिया पर धमकी

इसके कुछ ही देर बाद न्यायाधीश को अपशब्द भरे संदेश सोशल मीडिया मंचों पर सामने आने लगे। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि इस मामले में सभी आरोपियों को मौत की सजा देना पूरी तरह उचित है। श्रीनिवासन की 19 दिसंबर, 2021 को उनके परिवार के सामने पीएफआई और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उनके घर में बेरहमी से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article