देश

Shahnawaz Hussain Heart Attack: भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को आया हार्ट अटैक, लीलावती अस्पताल में भर्ती

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 26, 2023, 11:15 PM IST

Shahnawaz Hussain Heart Attack: न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार शाहनवाज हुसैन को कार्डियक अरेस्ट हुआ और उन्हें आज शाम मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।​

Image

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को पड़ा दिल का दौरा (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Shahnawaz Hussain Heart Attack: भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को हार्ट अटैक आया है। शाहनवाज हुसैन को आज मुंबई में दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार शाहनवाज हुसैन को कार्डियक अरेस्ट हुआ और उन्हें आज शाम मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लीलावती अस्पताल में भर्ती

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन को मंगलवार को दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी प्रक्रिया की गई।

डॉक्टर ने क्या बोला

लीलावती अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि हुसैन (54) को ‘दिल का दौरा’ पड़ा जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गयी। एंजियोप्लास्टी एक एक प्रक्रिया है जिसे डॉक्टर हृदय को रक्त की आपूर्ति करने वाली शिरा बिल्कुल सिकुड़ जाने या या बंद हो जाने पर इस रूकावट को दूर करने के लिए करते हैं। डॉ पारकर ने बताया कि एंजियोग्राफी की गयी जिसमें भाजपा नेता के हृदय के दाहिने हिस्से में रूकावट नजर आयी। उन्होंने कहा- "करीब साढ़े चार बजे हुसैन ने उच्च रक्तचाप की शिकायत की। मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने लीलावती अस्पताल में भर्ती कराये जाने के लिए मुझे कॉल किया जहां हुसैन में दिल का दौरा पड़ने की बात सामने आयी। हृदय चिकित्सक सुरेश विजान ने उनकी एंजियोप्लास्टी की।"

'हृदय के दाहिने हिस्से में रूकावट'

उन्होंने कहा कि उनकी हृदय मांसपेशियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। डॉक्टर के अनुसार चूंकि हुसैन ने कहा कि पहले उन्हें अम्लता हुई थी, इसलिए पहले ईसीजी और टूडी इको टेस्ट कराने का फैसला किया गया। डॉ. पारकर ने कहा- "डा. सुरेश विजान को आगे की जांच के लिए बुलाया गया। डा. विजान ने एंजियोग्राफी की जिसमें हृदय के दाहिने हिस्से में रूकावट नजर आयी। उसके बाद हुसैन की तत्काल एंजियोप्लास्टी करने का फैसला किया गया।"

बीजेपी के बड़े नेताओं में शुमार

54 वर्षीय शाहनवाज हुसैन भाजपा के बड़े नेताओं में शुमार हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। बिहार सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।बिहार से आने वाले, शाहनवाज हुसैन किशनगंज और भागलपुर लोकसभा क्षेत्रों से सांसद रह चुके हैं। वर्तमान में, वह बिहार विधान परिषद के सदस्य के पद पर हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article