आगरा

Agra News: आगरा में चंबल नदी के बीचों बीच पुल के पिलर में फंसा स्टीमर, 150 लोगों की जान पर आई आफत

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 26, 2023, 07:53 PM IST

Agra News: चंबल के बीच में पक्के पुल के लिए सीमेंट के पिलर का निर्माण किया जा रहा है। इसी पिलर के पास से जब स्टीमर गुजर रहा था तब वो लोहे के सरियों में फंस गया।

Image

आगरा में चंबल नदी के बीच फंसा स्टीमर (फोटो- @DhyaniGuna)

Agra News: आगरा के चंबल नदी के बीचों बीच यात्रियों से भरा एक स्ट्रीमर निर्माणाधीन पुल के पिलर में फंस गया। चंबल नदी के बीच स्टीमर फंसने से करीब 150 यात्रियों की जान हलक में अटक गई। जिसके बाद पुलिस के पास सूचना पहुंची और फिर लोगों को वहां से रेस्क्यू कराया गया।

लोहे के सरियों में फंसा स्टीमर

चंबल के बीच में पक्के पुल के लिए सीमेंट के पिलर का निर्माण किया जा रहा है। इसी पिलर के पास से जब स्टीमर गुजर रहा था तब वो लोहे के सरियों में फंस गया। जिसके बाद वो आगे बढ़ नहीं पाया और यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई।

पिनाहट थाना क्षेत्र की घटना

घटना आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना जब पुलिस तक पहुंची तो आनन फानन में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को नाव के जरिए स्टीमर से निकालकर नदी के पास पहुंचाया। सभी लोग सुरक्षित हैं और सही सलामत हैं। साथ ही पुलिस ने स्टीमर को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने क्या कहा

पुलिस ने बताया कि पिनाहट में चंबल नदी पर एक पुल का निर्माण किया जा रहा है और स्टीमर में सवार सभी लोग मध्यप्रदेश की सीमा से चंबल नदी पार करके पिनाहट की ओर आ रहे थे। पुलिस ने कहा कि जब स्टीमर निर्माणाधीन पुल के पास से गुजरा तो वह पुल के पिलर में फंस गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article