देश

मोरबी घटना पर राहुल गांधी का टिप्पणी से इनकार, कहा- हादसे पर राजनीति नहीं; KCR के साथ गठबंधन पर भी कह दी बड़ी बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 12:45 AM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। तमिलनाडु से शुरू हुई यह यात्रा केरल, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश होते हुए तेलंगाना पहुंच चुकी है। यहां राहुल गांधी लगातार बीजेपी के साथ-साथ टीआरएस पर भी जमकर हमला बोल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने केसीआर की राष्ट्रीय राजनीति को लेकर भी हमला बोला है।

Image

भारत जोड़ो यात्रा के तहत तेलंगाना में हैं राहुल गांधी

Photo : PTI

कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मोरबी वाले हादसे (Morbi Bridge Collapse) पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि इस मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि मोरबी पुल हादसे का राजनीतिकरण करने का कोई भी प्रयास इस घटना में मारे गए लोगों का अपमान होगा।

दरअसल राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा के तहत तेलंगाना में हैं। यहां वो एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। जहां एक पत्रकार ने उनसे मोरबी हादसे को लेकर पूछा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार कौन है? इसी के जवाब में राहुल गांधी ने कहा- "मैं इस घटना का राजनीतिकरण नहीं करना चाहता। लोगों ने वहां जान गंवाई है। ऐसा करना उनके लिए अपमानजनक है। इसलिए मैं ऐसा नहीं करने जा रहा हूं।"

राहुल गांधी से जब इस प्रेस कांफ्रेंस में केसीआर की पार्टी बीआरएस से गठबंधन की बात पूछी गई तो उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि तेलंगाना के सीएम केसीआर की पार्टी से कांग्रेस का कोई संबंध नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि बीआरएस के साथ कांग्रेस के संबंधों का कोई सवाल ही नहीं है।

वहीं टीआरएस का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति (BRS) किए जाने पर राहुल ने कहा- "अगर केसीआर एक राष्ट्रीय पार्टी बनाना चाहते हैं, तो यह ठीक है। अगर वह ग्लोबल पार्टी बनाना चाहते हैं, चीन में, ब्रिटेन में चुनाव लड़ना चाहते हैं, तो यह भी ठीक है। लेकिन हकीकत यह है कि कांग्रेस की विचारधारा ही भाजपा की विचारधारा को हरा सकती है।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article