देश

G-20 से पहले खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने कश्मीरी मुस्लिमों को भड़काया, कहा- 'घाटी छोड़कर, दिल्ली आओ'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 3, 2023, 07:37 PM IST

gurupatwant singh pannu on g-20 summit: खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू कश्मीरी मुस्लिमों को भड़काने का काम कर रहा है।

Image

खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू

राजधानी दिल्ली में G-20 कार्यक्रम का आयोजन होने वाला है, इस आयोजन से ठीक से पहले अमेरिका में छिपकर बैठे खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू (gurupatwant singh pannu) की बेहद घिनौनी हरकत सामने आई है, बताते हैं कि वो कश्मीरी मुसलमानों को उकसाने का काम कर रहा है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने G-20 को लेकर एक ऑडियो मेसेज जारी किया है,जिसमें वह कश्मीरी मुसलमानों को भड़काते हुए कश्मीर घाटी छोड़कर दिल्ली आने और G-20 समिट के दौरान दिल्ली को ब्लॉक करने के लिए उकसा रहा है।

खालिस्तान के समर्थन में और एंटी इंडिया स्लोगन भी लिखे गए थे

गौर हो कि इससे पहले 26 अगस्त को पन्नू के इशारे पर दिल्ली के 5 मेट्रो स्टेशन पर खालिस्तान के समर्थन में और एंटी इंडिया स्लोगन भी लिखे गए थे, और इस मामले में लोग गिरफ्तार भी हुए थे।

पन्नू को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का गुर्गा बताया जाता है

पन्नू को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का गुर्गा बताया जाता है, सिख फॉर जस्टिस (SFJ) को भारत सरकार द्वारा उसकी भारत विरोधी गतिविधियों के लिए गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत प्रतिबंधित कर दिया गया है, वहीं आतंकी पन्नू को UAPA के तहत 'व्यक्तिगत आतंकवादी' भी घोषित किया गया है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!