टीवी मसाला

Kumkum Bhagya में प्राची की बेटी बनकर धांसू एंट्री मारेगी ये हसीना, लीप के बाद निभाएगी लीड एक्ट्रेस का रोल

Yesha Rughani Approached To Play Lead In Kumkum Bhagya: टीवी के मशहूर सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके बाद लीड कलाकारों की शो से छुट्टी हो जाएगी। वहीं अब शो के लिए येशा रुघानी को अप्रोच किया गया है, जो शो में लीड एक्ट्रेस का रोल अदा कर सकती हैं।

Image

'कुमकुम भाग्य' का हिस्सा बनेंगी येशा रुघानी

Yesha Rughani Approached To Play Lead In Kumkum Bhagya: जीटीवी के धमाकेदार शो 'कुमकुम भाग्य' ने सालों से दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पहले जहां सृति झा ने प्रज्ञा बनकर शो में मुख्य भूमिका अदा की थी। वहीं अब मुग्धा चापेकर (Mugdha Chapekar) प्राची बनकर लोगों का दिल जीत रही हैं। लेकिन जल्द ही 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) में लीप आने वाला है, जिसके बाद मुग्धा चापेकर और कृष्णा कॉल शो को अलविदा कह देंगे। हालांकि मेकर्स ने 'कुमकुम भाग्य' की लीड एक्ट्रेस की तलाश शुरू कर दी है और एक हसीना का नाम भी शो के लिए सामने आया है।

'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) के लिए अप्रोच की गई यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि येशा रुघानी (Yesha Rughani) हैं, जो पहले भी जीटीवी के कई शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक, येशा रुघानी को 'कुमकुम भाग्य' में लीड एक्ट्रेस का रोल निभाने के लिए अप्रोच किया गया है। शो को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि 20 साल के लीप के बाद येशा रुघानी 'कुमकुम भाग्य' में प्राची और रणबीर की बेटी का रोल अदा करती नजर आएंगी। हालांकि इस मामले पर अभी तक येशा रुघानी की ओर से आधिकारिक कमेंट नहीं किया गया है। वहीं मेकर्स की ओर से भी मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें कि 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) में इस वक्त तृषा रोहातगी प्राची और रणबीर की बेटी खुशी का रोल अदा कर रही हैं। लेकिन लीप के बाद येशा रुघानी के हिस्से में खुशी का किरदार आ सकता है।

लीप के बाद होगी 'कुमकुम भाग्य' से इन सितारों की छुट्टी

बता दें कि 'कुमकुम भाग्य' से लीप के बाद कई सितारों की छुट्टी हो सकती है, जिसमें कृष्णा कॉल और मुग्धा चापेकर तक शामिल हैं। उनसे पहले एक्ट्रेस रेहाना पंडित ने भी 'कुमकुम भाग्य' को बाय-बाय कह दिया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article