टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin से रातों-रात बाहर हुईं भवानी काकू? फिल्म की खातिर ठुकराया टॉप शो

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Kishori Shahane Quit Show: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में लंबे समय से भवानी काकू यानी किशोरी शहाणे नजर नहीं आई हैं। ऐसे में फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि उन्होंने शो अचानक छोड़ दिया है। वहीं अश्विनी और निनाद भी शो में लंबे वक्त से नहीं दिख रहे।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' से हुई भवानी काकू की छुट्टी?

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Kishori Shahane Quit Show: स्टार प्लस के दमदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) ने टीआरपी लिस्ट में धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हालांकि इन दिनों 'गुम है किसी के प्यार में' की रेटिंग में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। बता दें कि 'गुम है किसी के प्यार में' में को लेकर अटकलें लग रही हैं कि एक्ट्रेस किशोरी शहाणे और भारती एम पाटिल ने शो को अचानक ही अलविदा कह दिया है। उनके अलावा शो में लंबे वक्त से निनाद भी नहीं दिखाई दे रहे हैं।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) का पूरा ट्रैक इन दिनों ईशान-सवि और भोसले परिवार पर दिखाया जा रहा है। जहां एक तरफ सवि अपनी ईशा मैम को भोसले परिवार में जगह दिलाने पर तुली हुई है तो वहीं दूसरी ओर ईशान अपनी मां को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। इस ट्रैक के कारण काफी लंबे वक्त से शो में भवानी काकू, निनाद और अश्विनी को नहीं दिखाया गया है, जिससे लोग अटकलें लगा रहे हैं कि मेकर्स ने रातों-रात उन्हें बाहर कर दिया है। कुछ यूजर्स ने तो किशोरी शहाणे यानी भवानी काकू की पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें वापिस लौटने के लिए भी कहा।

दरअसल, किशोरी शहाणे (Kishori Shahane) ने स्टार परिवार से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "मैम आप कहां चली गई हो, आपको देखना है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "मैम हम आपको शो में बहुत याद कर रहे हैं।"

मराठी फिल्म की तैयारी में हैं किशोरी शहाणे?

बता दें कि किशोरी शहाणे ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह बेटे के साथ दिखाई दीं। इस वीडियो में उन्होंने राजश्री प्रोडक्शन को भी टैग किया। ऐसे में उन्हें लेकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह अब मराठी फिल्म में नजर आने वाली हैं। हालांकि इन सभी बातों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article