टीवी मसाला

Bigg Boss 16: MC Stan के ट्रॉफी जीतने पर भड़कीं टीना दत्ता, कहा- 'ढाई महीने से सो ही रहा था..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 16, 2023, 09:19 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 की ट्रॉफी मशहूर रैपर एमसी स्टैन (MC Stan) ने अपने नाम कर ली है। हालांकि एमसी स्टैन की जीत सई सेलेब्स और फैंस खुश नहीं हैं। इस बीच बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट टीना दत्ता ने भी स्टैन के जीतने पर सवाल खड़े किए हैं।

Image

Tina Dutta on MC Stan

KEY HIGHLIGHTS
  • एमसी स्टैन ने बिग बॉस 16 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।
  • टीना दत्ता ने एमसी स्टैन की जीत पर सवाल खड़े किए हैं।
  • टीना ने सीधे तौर पर स्टैन को ट्रॉफी का हकदार नहीं बताया है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 की ट्रॉफी मशहूर रैपर एमसी स्टैन (MC Stan) ने अपने नाम कर ली है। हालांकि एमसी स्टैन की जीत कई सेलेब्स और फैंस खुश नहीं हैं। इस बीच बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट टीना दत्ता ने भी स्टैन के जीतने पर सवाल खड़े किए हैं। एमसी स्टैन को सोशल मीडिया पर अनडिजर्विंग बताया जा रहा है। बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट टीना दत्ता ने एक इंटरव्यू के दौरान एमसी स्टैन पर बड़ा हमला बोला है। रैपर एमसी स्टैन की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है और इस फैन फॉलोइंग की वजह से ही उन्होंने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। क्योंकि बिग बॉस में उनका सफर काफी शानदार नहीं रहा है। बिग बॉस 16 के सीजन पर उनके योगदान को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इस बीच टीना दत्ता ने कहा है कि वो पूरे सीजन में बस सोते ही नजर आए हैं और कई बार घर जाने की बात भी करते दिखे हैं। टीना दत्ता ने साफ तौर पर एमसी स्टैन को अनडिजर्विंग बताया है।

'वो ढाई महीने से सो रहा था'

एमसी स्टैन के बारे में बात करते हुए टीना दत्ता ने कहा, 'स्टैन ढाई महीने से सो ही रहा था, उसे घर भी जाना था। पर फिर से, इस बार का सीजन काफी अलग था, ये तो इस तरह की अगर बाहर आपकी काफी फैन फॉलोइंग है या आपका शो अभी-अभी खत्म हुआ है तो आपको कुछ करने की जरूरत ही नहीं है आप ऐसे ही बिग बॉस जीत जाओगे।'

टीना दत्ता के इस कमेंट के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स भी एक्ट्रेस की बात से सहमति जता रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सिर्फ फैन फॉलोइंग के दम पर ही स्टैन ने ट्रॉफी जीती है, वरना शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी उससे ज्यादा डिजर्विंग थे।'

एमसी स्टैन के ट्रॉफी जीतने पर उठे सवाल

रैपर एमसी स्टैन को फिनाले से पहले कई सेलेब्स और पूरी रैपर इंडस्ट्री से सपोर्ट मिला है। जिस वजह से उन्हें ऑडियंस के भी काफी वोट मिले हैं। हालांकि फैंस का मानना है कि बिग बॉस के पूरे सीजन में एमसी स्टैन का कोई खास योगदान नहीं रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article