Bigg Boss 16 Contestant Priyanka Chahar Chaudhary: बिग बॉस सीजन 16 की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) को बिग बॉस की ट्रॉफी का सबसे बड़ा दावेदार समझा जा रहा था। हालांकि टॉप-3 में आकर बिग बॉस में उनका सफर समाप्त हो गया। जिसके साथ ही ट्रॉफी जीतने का सपना भी टूट गया। हालांकि घर से निकलते ही एक्ट्रेस के लिए एक के बाद एक कई गुड न्यूज सामने आई हैं। प्रियंका चाहर चौधरी को बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्में ऑफर की गई हैं। हालांकि यह खबर तो पहले ही सामने आ गई थी, अब खुद प्रियंका चौधरी ने सलमान-शाहरुख के साथ मूवी करने को लेकर रिएक्ट किया है और इस खबर की पूरी सच्चाई फैंस को बताई है।
सलमान-शाहरुख के साथ नजर आएंगी प्रियंका
हमारे सहयोगी ई-टाइम्स के साथ बात करते हुए प्रियंका चाहर चौधरी ने सलमान खान और शाहरुख खान के साथ फिल्म करने को लेकर बयान जारी किया है। प्रियंका ने कहा, ‘मैं अभी-अभी घर से बाहर आई हूं। मेरी अभी इस बारे में किसी से बात ही नहीं हुई है। शाहरुख सर की फिल्म डंकी को लेकर अभी मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है। रही बात सलमान सर के साथ फिल्म करने की तो हां उन्होंने मुझे सीजन खत्म होने के बाद मिलने के लिए कहा है। सलमान सर और शाहरुख सर दोनों ही मेरे लिए भगवान की तरह हैं।’
एमसी स्टैन के हाथ लगी ट्रॉफी
बिग बॉस सीजन 16 की ट्रॉफी रैपर एमसी स्टैन ने अपनी दमदार फैन फॉलोइंग की वजह से जीत ली है। हालांकि सोशल मीडिया पर फैंस प्रियंका चौधरी और शिव ठाकरे को ट्रॉफी का असली हकदार बता रहे हैं। फैंस का मानना है कि पूरे सीजन में प्रियंका और शिव बेहतरीन गेम खेलते नजर आए हैं, वहीं दूसरी ओर स्टैन का शो में योगदान काफी कम रहा है।
बता दें कि बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी की घर से निकलते ही किस्मत चमक गई है। टीवी सीरियल उड़ारियां से फेम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका को अब बॉलीवुड फिल्मों का ऑफर मिल रहा है। बिग बॉस के घर में भी कई लोगों ने उन्हें हीरोइन मटेरियल बताया था।
