Bigg Boss 18 Tajinder Pal Singh Bagga Evicted: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में जो-जो कंटेस्टेंट्स आए हैं, एक ना एक दिन उनका सफर खत्म होना तय है। वहीं इस सप्ताह भी एक कंटेस्टेंट का सफर खत्म होने वाला है, जिसका नाम भी अब सामने आ चुका है। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) को लेकर खबर आ रही है कि तजिंदर पाल सिंह बग्गा का घर में अब खेल खत्म हो गया है और उन्हें इस सप्ताह 'बिग बॉस 18' से बेघर होना पड़ा। तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) के अलावा ईडन रोज पर भी खतरा मंडरा रहा था। हालांकि अब ये देखना होगा कि शो से इस सप्ताह दो एविक्शन होते हैं या फिर केवर तजिंदर पाल सिंह बग्गा को ही घर से बेघर होना पड़ता है।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) के जाने की खबर शो के फैन पेज बिग बॉस तक ने दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "ब्रेकिंग और एक्सक्लुसिव। आखिरकार तजिंदर पाल सिंह बग्गा बिग बॉस के घर से बाहर हो गए हैं।" बता दें कि तजिंदर पाल सिंह बग्गा बीते कई सप्ताह से घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो रहे थे। हालांकि नो एविक्शन के कारण उनके ऊपर से खतरा बार-बार टल जा रहा था। लेकिन इस सप्ताह तजिंदर पाल सिंह बग्गा वोटिंग ट्रेंड में भी सबसे पीछे थे।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) के एविक्शन को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "उन्हें इतने लंबे वक्त तक बिग बॉस में रहना ही नहीं चाहिए था। कई एविक्शन होने चाहिए, जिसमें सारा, ईडन, कशिश और यामिनी भी जानी चाहिए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अरे ईडन को बग्गा से ज्यादा वोट मिले हैं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "इस सप्ताह ईडन रोज को भी एविक्ट होना चाहिए था।"
