टीवी मसाला

Bigg Boss 17: अभिषेक मल्हान बिग बॉस 17 में आएंगे नजर! यूट्यूबर के भाई ने दिया हिंट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 19, 2023, 06:51 PM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस ओटीटी 2 के फर्स्ट रनरअप अभिषेक मल्हान बिग बॉस 17 में नजर आएंगे। अभिषेक ने भले ही ये शो नहीं जीता। लेकिन अपने पर्सनैलिटी से दर्शकों का दिल जीत लिया। फैंस चाहते हैं कि बिग बॉस 17 में भी अभिषेक नजर आए हैं। अभिषेक के भाई ने शो को लेकर बड़ा हिंट दिया है।

Image

Abhishek Malhan (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: बिग बॉस ओटीटी 2 के रनरअप अभिषेक मल्हान सुर्खियों में छाए हुए हैं। अभिषेक ने अपनी गेम से लोगों का दिल जीत लिया। अभिषेक अस्पताल से डिस्चार्ज होकर वापस आ गए हैं। बिग बॉस के लायल फैंस चाहते हैं कि अभिषेक शो के अपकमिंग सीजन में आए। इस बात के कयास लंबे समय से लग रहे हैं। यूट्यूबर के छोटे भाई निश्चय ने अपने भाई के साथ फोटो शेयर की है। फोटो में दोनों भाई एक- साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। निश्चय भी फेमस यूट्यूबर हैं।

निश्चय ने अभिषेक के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, बोलता है बिग बॉस 17 में जाऊंगा। निश्चय के इस पोस्ट ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। फैंस इस पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, दोनों भाई आ जाओ। दूसरे यूजर ने लिखा, भाई क्या आप सच में आने वाले हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, एक बार फिर अभीषा साथ में दिखेंगे। अभिषेक या मेकर्स ने शो को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं दिया है।

बिग बॉस 17 में नजर आएंगे अभिषेक मल्हान

शो में अभिषेक ने कहा था कि अगर उन्हें बिग बॉस 17 में मौका मिला तो वो जरूर जाएंगे। अभिषेक के साथ मनीषा रानी भी शो में जाने के लिए हामी भरती है। वहीं, शो के विनर एल्विश यादव ने कहा कि मैं इस बार के सीजन में तो नहीं जाऊंगा। लेकिन अगले या किसी दूसरे सीजन में जरूर जाना चाहूंगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article