बॉलीवुड

सनी देओल के फैन को डांटने पर कंगना रनौत ने किया सपोर्ट, बोलीं- ये सेल्फी कल्चर भयानक...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 19, 2023, 06:02 PM IST

सनी देओल ने पिछले दिनों एक फैन को एयरपोर्ट पर सेल्फी लेने के दौरान डांट दिया था। एक्टर को यूजर्स ने सोशल मीडिया पर ट्रोल किया था। एक्ट्रेस कंगना रनौत सनी पाजी के सपोर्ट में उतरी हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि लोगों को भी स्टार्स की प्राइवेसी को समझना चाहिए।

Image

Kangana Ranaut and Sunny Deol (Credit pic: instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। उनकी ये अंदाज जहां उनके फैंस को पसंद आता है तो वहीं, ट्रोर्ल्स उन्हें ट्रोल कर देते हैं। एक्ट्रेस ने सनी देओल के वायरल वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस सनी पाजी के सपोर्ट में उतरी हैं। वायरल वीडियो में सनी पाजी अपने एक फैन पर चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में सनी पाजी एयरपोर्ट पर जाते हुए नजर आते हैं। एक फैन उनके साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए आता है। उसे थोड़ी देरी हो जाती है।

सनी पाजी इस बात से गुस्सा होकर कहते हैं ले ना फोटो। उनके इस वीडियो पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था।

सनी देओल के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत

अब इस पर कंगना ने रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ऐसी कोई भी घटना या व्यवहार किसी के इरादों को नहीं बता सकती है। सेल्फी कल्चर बहुत भयानक है। लोग हमारे बहुत करीब आ जाते हैं। हम सभी प्रकार के वायरल और वायरस के अधीन हो जाते हैं। प्यार की कई भाषाएं होती है। केवल सेल्फी और गले मिलना नहीं। एक्ट्रेस ने कहा कि स्टार्स की भी अपनी प्राइवेसी है। कंगना के कमेंट पर यूजर्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने गदर 2 के लिए सनी पाजी को बधाई देते हुए उन्हें रियल हीरो कहा था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article