अध्यात्म

20 January 2025 Panchang: आज राहुकाल कितने बजे से लगेगा, क्या रहेगा अभिजीत मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्योस्त का टाइम

20 January 2025 Panchang: आज कुम्भ महोत्सव के परम पवित्र माघ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि, दिन सोमवार है। सप्तमी व्रत है। इस समय महाकुम्भ स्नान चल रहा है। शिव उपासना करें।

Image

Aaj Ka Panchang 20 January 2025

20 January 2025 Panchang: आज सूर्य मकर राशि व चन्द्रमा कन्या राशि में हैं। नियम पूर्वक प्रयाग राज के संगम में स्नान करें। माह माह बहुत ही पुण्यदायी होता है। सूर्य उपासना का भी दिवस है। शिव पुराण का पाठ करें। कम्बल तथा ऊनी वस्त्रों का दान करें। माता गंगा की उपासना करें। विष्णु जन कल्याण करते हैं। कृष्ण जी की उपासना से नव ग्रह जल्द प्रसन्न होते हैं। अपने इष्ट के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा स्नान करें। अपने वजन के बराबर अन्न का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है। श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है। कुम्भ स्नान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं तथा सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त होता है। पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। मधु, तिल, बेल पत्र व गंगा जल शिवलिंग को अर्पित करें। आज दान-पुण्य का दिवस है। समय निकालकर कुम्भ स्नान का संकल्प लें। कुम्भ में कम्बल,अन्न व द्रव्य दान करें। सोमवार सप्तमी को तंत्र उपासना में बंगलामुखी अनुष्ठान करने से लाभ होता है। जानिए आज का पूरा पंचांग।

20 जनवरी 2025 पंचांग

संवत---पिङ्गला

विक्रम संवत- 2081

माह-माघ, कृष्ण पक्ष, सप्तमी

तिथि- सप्तमी

दिवस -सोमवार

सूर्योदय-07:19am

सूर्यास्त-05:34pm

नक्षत्र- हस्त

चन्द्र राशि - कन्या राशि,स्वामी-बुध

सूर्य राशि- मकर,स्वामी ग्रह-शनि

करण- गरज

योग-अतिगण्ड

20 जनवरी 2025 शुभ मुहूर्त

अभिजीत-12:08 से 12;50 pm तक

विजय मुहूर्त-02:24pm से 03:27pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:24pm से 07:23pm

ब्रम्ह मुहूर्त-4:05m से 05:09am तक

अमृत काल-06:04am से 07:44am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:41से 12:24तक रात

संध्या पूजन-06:22 pm से 07:05pm तक

दिशा शूल-पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-प्रातःकाल 07;30 बजे से 09 बजे तक

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article