बिजनेस

First Budget of India: इस शख्स ने पेश किया था आजाद भारत का पहला बजट, जानें कितना था रेवेन्यू और एक्पेंडिचर

First Budget of India: भारत का पहला केंद्रीय बजट 26 नवंबर, 1947 को भारत के पहले वित्त मंत्री आर.के. शानमुखम चेट्टी ने पेश किया था। उस बजट में स्वतंत्रता से लेकर 31 मार्च, 1948 तक की अवधि को शामिल किया गया था।

Image

आजाद भारत का पहला बजट

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत के पहले वित्त मंत्री थे आर.के. शानमुखम चेट्टी
  • चेट्टी ने पेश किया था पहला बजट
  • स्वतंत्रता से लेकर 31 मार्च, 1948 तक की अवधि थी शामिल

First Budget of India: 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने जा रही हैं। ये केंद्र सरकार का वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट होगा। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में यह सीतारमण का दूसरा फुल बजट होगा और संसद में कुल मिलाकर उनका आठवां बजट होगा। एनडीए सरकार के लगातार कार्यकाल में उन्होंने 7 बजट पेश किए हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि आजाद भारत का पहला बजट किसने और कब पेश किया था। आइए जानते हैं।

ये भी पढ़ें -

किसने पेश किया था पहला बजट

भारत का पहला केंद्रीय बजट 26 नवंबर, 1947 को भारत के पहले वित्त मंत्री आर.के. शानमुखम चेट्टी ने पेश किया था। उस बजट में स्वतंत्रता से लेकर 31 मार्च, 1948 तक की अवधि को शामिल किया गया था।

कितना था रेवेन्यू और एक्सपेंडिचर

पहले केंद्रीय बजट में कुल रेवेन्यू 171.15 करोड़ रु रहा था और राजकोषीय घाटा 24.59 करोड़ रु था। वहीं कुल एक्सपेंडिचर 197.29 करोड़ रु और डिफेंस एक्सपेंडिचर 92.74 करोड़ रु रहने का अनुमान लगाया गया था।

क्या थे पहले बजट के मकसद

  • पहले बजट का मुख्य टारगेट अर्थव्यवस्था को स्थिर करना, देश का पुनर्निर्माण करना और भविष्य के विकास की नींव रखना था
  • बजट में कुल व्यय का लगभग 46% रक्षा सेवाओं को आवंटित किया गया था
  • चेट्टी ने बढ़ती कीमतों और औद्योगिक और कृषि उत्पादन में गिरावट को लेकर चिंता व्यक्त की थी

किसने पेश किया दूसरा बजट

बता दें कि दूसरा केंद्रीय बजट भी आर.के. शानमुखम चेट्टी ने ही पेश किया था। साल 1948 में 28 फरवरी को आर.के. शानमुखम चेट्टी ने आजाद भारत का दूसरा केंद्रीय बजट पेश किया था।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article