बॉलीवुड

Shahid Kapoor ने 'ओएमजी 2' के डायरेक्टर Amit Rai संग मिलाया हाथ, निभाएंगे छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल

Shahid Kapoor Next With Amit Rai: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) कई दिनों से 'ओएमजी 2' के डायरेक्टर अमित राय संग एक नई फिल्म की चर्चा में बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में शाहिद कपूर छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में नजर आएंगे।

Image

Amit Rai and Shahid Kapoor

Shahid Kapoor Next With Amit Rai: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ लीड रोल में कृति सेनॉन दिखाई देंगी। फिल्म 9 फरवरी के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार शाहिद कपूर के हाथ अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म 'ओएमजी 2' का निर्देशन कर चुके डायरेक्टर अमित राय की फिल्म लग गई है। इस फिल्म में शाहिद कपूर को छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में देखा जाएगा।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद कपूर इस समय अमित राय से बातचीत कर रहे हैं। अमित राय (Amit Rai) की यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज पर बेस्ड होफी। फिल्म को आश्विन वर्दे के बैनर तले बनाया जाएगा। यह पहली बार होगा जब शाहिद कपूर को छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में फैन्स बड़े परदे पर देखेंगे। इतना ही नहीं शाहिद कपूर को लगता है कि इस फिल्म का निर्देशन करने के लिए अमित राय एकदम परफेक्ट हैं।

अमित राय के निर्देशन में बनने जा रही शाहिद कपूर की यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) के जीवन के सबसे बहादुर अध्यायों में से एक की कहानी को फिर से बताएगी। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन की तैयारियां जल्द ही शुरू कर दी जाएंगी। इसके अलावा शाहिद कपूर के फिल्म 'देवा' भी है, जिसे रोशन एंड्रूज डायरेक्ट कर रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article